लाइव न्यूज़ :

वायु प्रदूषण पर बीजेपी नेता का दावा, दिल्ली में पाकिस्तान ने भेजी जहरीली हवा

By भाषा | Updated: November 6, 2019 12:05 IST

प्रदूषण की मार झेल रही राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को स्कूल तो एक बार फिर खुल गए लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता ने कहा, पराली जलाने से वायु प्रदूषण नहीं होता।दिल्ली में मंगलवार शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 रहा है

भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने दिल्ली-एनसीआर में फैले वायु प्रदूषण के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करते हुए कहा कि खेतों में जल रही पराली से वायु प्रदूषण नहीं होता। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने बुधवार को कहा कि किसान और उद्योग हमारे देश की रीढ़ की हड्डी है।

उन्होंने कहा ‘‘किसान और व्यापारी को इतना प्रभावित मत कीजिए। अगर ये दोनों प्रभावित हुए तो मेरा देश चल नहीं पाएगा। पराली जलाने से वायु प्रदूषण नहीं होता। हो सकता है कि यह जहरीली हवा पड़ोसी पाकिस्तान की ओर से छोड़ी जा रही हो जो हमसे घबराया हुआ है। हर बार युद्ध में पड़ोसी देश को मुंह की खानी पड़ी है।’’

दिल्ली में स्कूल खुले, लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘अत्यंत खराब’  श्रेणी में

प्रदूषण की मार झेल रही राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को स्कूल तो एक बार फिर खुल गए लेकिन वायु गुणवत्ता अब भी ‘अत्यंत खराब’ श्रेणी में है। दिल्ली में मंगलवार शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 रहा जबकि पिछली रात यह 309 रहा था।। मंगलवार को हालांकि वायु गुणवत्ता में पिछले दिनों की तुलना में काफी सुधार देखा गया था।

एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘अत्यंत खराब’, 401-500 के बीच ‘गंभीर’ और 500 के पार ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही मामूली बारिश हो सकती है। शाम को गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 31 डिग्री और 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्ली प्रदूषणपाकिस्तानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?