लाइव न्यूज़ :

बिहार में पाकिस्तानी बच्ची को बनाया गया 'स्वच्छ अभियान ' का ब्रांड एंबेसडर, जानिए क्या है मामला?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 5, 2018 02:11 IST

बिहार के जमुई जिले में  'स्वच्छ जमुई स्वस्थ जमुई' अभियान के लिए जिला समिति ने पाकिस्तान की बच्ची को इसका ब्रांड एंबेसडर बना दिया।

Open in App

पीएम नरेंद्र मोदी की पहल स्वच्छ अभियान को देशभर के लोगों के अंदर सजगता देखने को मिल रही है। ऐसे में स्वच्छ अभियान  लेकर बिहार की जिला समिति इतनी गंभीर हो गई कि इसको बढ़ावा देने के चक्कर में अजीब ही कारनामा कर बैठी है। 

खबर के मुताबिक  बिहार के जमुई जिले में  'स्वच्छ जमुई स्वस्थ जमुई' अभियान के लिए जिला समिति ने पाकिस्तान की बच्ची को इसका ब्रांड एंबेसडर बना दिया। इस प्रकरण के सामने आने के बाद से जिला के जल एवं स्वच्छता समिति की काफी आलोचना की जा रही है।खबर के मुताबिक यहां लोगों को जागरूक करने के लिए जल एवं स्वच्छता समिति ने एक नोटबुक तैयार करवाई है जिसके कवर पेज पर एक छोटी बच्ची की तस्वीर लगाई गई। 

इस तस्वीर को लगाने के लिए तत्कालीन डीएम डॉ. कौशल किशोर ने ही स्वीकृति दी थी। ये फोटो बच्ची की एक प्रतियोगिता की और जब इस पर ध्यान दिया गया को पाया गया कि बच्ची पेंटिग प्रतियोगिता में पाकिस्तान का झंडा बना रही है।तस्वीर सामने आने के बाद जब इसकी पड़ताल की गई तो पता चला कि यह बच्ची पाकिस्तान की है और पड़ोसी मुल्क में यूनिसेफ इस तस्वीर का उपयोग शिक्षा के प्रचार-प्रसार में कर रही है।

 इतना ही नहीं शिक्षा के लिए पाकिस्तान में इस बच्ची की तस्वीर को एक ब्रांड के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके बाद जिला समिति की जमकर किरकिरी हुई है। वहीं जब इस मामले में पटना की प्रिंटिंग प्रेस सुप्रभ इंटरप्राइजेज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डीएम की मंजूरी के बाद ही तस्वीर लगाई गई है। जबकि मामला बढ़ने के बाद अब समिति के सदस्य सचिव रामनिरंजन चौधरी ने कहा है कि समिति ने नोटबुक छापने की अनुमति दी थी न की कवर पेज पर पाकिस्तानी बच्ची की फोटो छापने की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। 

टॅग्स :बिहारस्वच्छ भारत अभियानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल