लाइव न्यूज़ :

Pahalgam Attack Updates: पहलगाम में फंसे पर्यटकों के लिए दूसरी विशेष ट्रेन आज होगी रवाना, दिल्ली लाए जाएंगे यात्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 13:27 IST

Pahalgam Attack Updates: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पर्यटक जल्द से जल्द घाटी से अपने घर लौटना चाहते हैं। जिसके लिए रेलवे की ओर से आज एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

Open in App

Pahalgam Attack Updates: जम्मू संभाग के कटरा से बृहस्पतिवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए बिना आरक्षण वाली दूसरी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी ताकि वहां फंसे पर्यटकों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जा सके। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने बताया, “दूसरी विशेष ट्रेन (04625) को कटरा से सुबह 10:50 बजे रवाना करने की योजना थी, लेकिन स्थानीय अधिकारियों से बातचीत के बाद इसके समय में बदलाव किया गया और यह विशेष ट्रेन दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी।”

उन्होंने बताया कि यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से शुरू होकर उधमपुर, जम्मू, पठानकोट, जालंधर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत जैसे कई स्टेशनों पर रुकती हुई नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाएगी। इससे पहले बुधवार को भी उत्तर रेलवे ने कटरा से दिल्ली के लिए पहली विशेष ट्रेन चलाई थी ताकि जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बाद पर्यटक सुरक्षित लौट सकें।

मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जम्मू और कटरा सहित कई स्थानों पर पर्यटकों की वापसी के लिए ट्रेन की मांग के बाद भारतीय रेलवे ने तेजी से कदम उठाया और विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया।

रेलवे ने जम्मू तवी और कटरा रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए हैं ताकि यात्रियों को ट्रेन सेवाओं और समय-सारणी की जानकारी दी जा सके। रेलवे मंत्रालय के सूचना और प्रचार निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि “कटरा और जम्मू रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क के साथ-साथ जम्मू में एक भीड़ प्रबंधन कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां सीसीटीवी फीड की निगरानी की जा रही है। अब तक 235 से अधिक पर्यटकों को विभिन्न ट्रेनों में समायोजित किया जा चुका है।” 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय रेलआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर