लाइव न्यूज़ :

पूर्व वित्तमंत्री पी चिंदबरम ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना कार से की, कहा- तीन टायर हो चुके हैं पंक्चर

By भाषा | Updated: June 4, 2018 05:39 IST

चिदंबरम ने कहा, निजी निवेश, निजी उपभोग, निर्यात और सरकारी खर्च किसी अर्थव्यवस्था के चार वृद्धि इंजन (ग्रोथ इंजन) हैं। यह किसी कार की चार टायरों की तरह हैं। यदि एक या दो टायरें पंक्चर हों तो गाड़ी धीमी पड़ जाती है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 जून: पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ये कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ऐसी कार की तरह हो गई है जिसकी तीन टायरें पंक्चर हैं। उन्होंने पेट्रोल-डीजल सहित अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों पर भी मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, ‘‘निजी निवेश, निजी उपभोग, निर्यात और सरकारी खर्च किसी अर्थव्यवस्था के चार वृद्धि इंजन (ग्रोथ इंजन) हैं। यह किसी कार की चार टायरों की तरह हैं। यदि एक या दो टायरें पंक्चर हों तो गाड़ी धीमी पड़ जाती है, लेकिन हमारे यहां तो तीन टायरें पंक्चर हो चुकी हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च सिर्फ स्वास्थ्य देखभाल एवं कुछ अन्य सुविधाओं में जारी है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस खर्च को बनाए रखने के लिए सरकार ने पेट्रोल, डीजल और यहां तक कि एलपीजी (रसोई गैस) पर भी कर लगाना जारी रखा है। यह उन करों के नाम पर लोगों से धन वसूली कर रही है और इनमें से कुछ पैसे जनसुविधाओं पर खर्च कर रही है।’’ उन्होंने सवाल किया कि क्या आपने हाल में बिजली के क्षेत्र में कोई निवेश देखा है।  पूर्व वित्त मंत्री ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ‘‘पांच स्लैब’’ के लिए भी मोदी सरकार की आलोचना की।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज