लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी को लेकर चिदंबरम भाजपा पर हुए हमलावर, कहा- 'ये है 8 साल बाद मोदी सरकार की विरासत...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 29, 2022 17:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत है (जो बड़े पैमाने पर प्रच्छन्न रोजगार के कारण कम करके आंका जाता है)। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय की सितंबर मासिक समीक्षा में बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं कहा गया है!

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर शनिवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश में ग्रेड 'सी' नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले 37 लाख के बाद हमारे पास 40,000 अग्निवीर नौकरियों के लिए 35 लाख आवेदक हैं। क्या सुन रही है सरकार नौजवानों की पीड़ा: "हम हताश हैं, हमारे पास कोई चारा नहीं।"

उन्होंने आगे लिखा, "ये है 8 साल बाद मोदी सरकार की विरासत: कोई नौकरी नहीं। बेरोजगारी दर 8 प्रतिशत है (जो बड़े पैमाने पर प्रच्छन्न रोजगार के कारण कम करके आंका जाता है)। वित्त मंत्रालय की सितंबर मासिक समीक्षा में बेरोजगारी पर एक शब्द भी नहीं कहा गया है!" चिदंबरम के अलावा राहुल गांधी उस पुरानी पार्टी के अन्य नेताओं में शामिल हैं जो बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा के घोर आलोचक रहे हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में अपनी विस्तार करने की सोच रहे आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेरोजगारी के मुद्दे पर भी मुखर रहे हैं। वो भी लगातार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बेरोजगारी को लेकर हमलावर होते हुए नजर आए हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :पी चिदंबरमबेरोजगारीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार