लाइव न्यूज़ :

बिहार: विधानसभा से वाम विधायकों को मार्शलों ने हाथ-पैर पकड़कर जबरन बाहर निकाला, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2022 17:59 IST

बिहार विधानसभा में हंगामा कर रहे वाम विधायक राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बहस करना चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देवाम विधायकों के अनुसार, वे राज्य की कानून व्यवस्था पर बहस चाहते थे कहा- सरकार बहस पर तैयार नहीं थी इसलिए सदन से बाहर करवा दिया गया

पटना: बिहार विधानसभा का बजट सत्र हंगामा के बीच जारी है। बढ़ते हंगामे को देखते हुए गुरुवार को मार्शलों को बुलाया गया और उन्होंने हंगामा कर रहे सीपीआई और सीपीएमएल विधायकों को सदन से बाहर हाथ-पैर पकड़कर बाहर निकाल दिया। हंगामा कर रहे विधायक सदन के बाहर भी नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विधायकों ने तानाशाही मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

दरअसल, हंगामा कर रहे वाम विधायक राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बिहार विधानसभा में चर्चा करना चाहते थे। सीपीआई विधायक बीरेंद्र गुप्ता ने कहा "हम लोग राज्य में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर बिहार विधान सभा में बहस चाहते थे लेकिन सरकार बहस पर तैयार नहीं थी इसलिए हमको मार्शल से कहकर सदन से बाहर करवा दिया गया। भाजपा-जदयू की सरकार तमाम कोशिशें कर रही हैं कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति से यह सारे मुद्दे ढक जाएं।"

सीपीआई विधायक ने कहा कि राज्य में हत्याओं और महिलाओं पर अत्याचार का सिलसिला लगातार जारी है। हिंदू-मुस्लिम का बंटवारा कर तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। वहीं सदन से बाहर कर दिए जाने के बाद वाम दलों के विधायक बाहर ही धरने पर बैठ गए।

इस दौरान विधायक सुदामा प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई और वह परिसर में जमीन पर ही लेट गए। इसके बाद तत्काल विधानसभा में तैनात डॉक्टरों को बुलाया गया और विधायक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनके ब्लड प्रेशर की जांच की। उन्हें थोड़ी घबराहट महसूस हो रही थी।

बता दें कि बुधवार को भी बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ था। इस दौरान AIMIM के विधायक को सदन से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद वे धरने पर बैठ गए। एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल इमान कार्य स्थगन प्रस्ताव की मांग कर रहे थे। 

टॅग्स :बिहारBihar Legislative Assembly
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार