लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने पिछले 5 साल में पांच लाख करोड़ से ज्यादा लोन बट्टा-खाते में डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2019 10:52 IST

बैंकों ने कम बैड लोन दर्शाने के लिए 2016-17 में 1,08,374 करोड़ और 2017-18 में 161,328 करोड़ रुपये के लोन राइट ऑफ किये।

Open in App

सरकार एक ओर जहां बैंकों को टैक्स देने वाले लोगों के पैसे मुहैया कराकर डूबने से बचाने में जुटी है, वहीं पिछले कुछ सालों में बड़े पैमाने पर कर्जों को माफ किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक आंकड़े से खुलासा हुआ है कि  दिसंबर-2018 से लेकर पिछले 9 महीनों में करीब 1,56,702 करोड़ के बैड लोन को राइट ऑफ की श्रेणी में डाला गया है। इस तरह पिछले 10 सालों में 7 लाख करोड़ से ज्यादा के लोन 'राइट ऑफ' हुए हैं।

दिलचस्प बात ये है कि पिछले 10 सालों में जितने भी कर्जे राइट ऑफ हुए हैं, उसमें ज्यादातर (करीब 80 फीसदी, 4/5th) पिछले पांच साल में मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए हैं। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार आरबीआई ने बताया है कि अप्रैल-2014 से अब तक 5,55,603 करोड़ रुपये राइट ऑफ हुए। बता दें कि 'राइट ऑफ' की श्रेणी में वैसे लोन आते हैं, जिन्हे वसूला जाना लगभग नामूमकिन बन जाता है।

बैंकों ने कम बैड लोन दर्शाने के लिए 2016-17 में  1,08,374 करोड़ और 2017-18 में 161,328 करोड़ रुपये के लोन राइट ऑफ किये। वहीं, 2018-19 के पहले 6 महीने में 82,799 करोड़ रुपये राइट ऑफ किये गये।

बैंक के सूत्रों के अनुसार कर्जा लेने वालों और किसी व्यक्ति विशेष मामले में कितनी राशि राइट ऑफ की गई, इसकी बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। हालांकि, बैंक दावा करते हैं कि कर्जों को राइट ऑफ की श्रेणी में डालने के बाद भी वसूलने की कवायद जारी रही पर सूत्रों के मुताबिक 15-20 फीसदी ही वसूले जा सके और हर साल राइट ऑफ की राशि बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज