लाइव न्यूज़ :

2020 में 13 हजार से अधिक ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं, रोजाना 32 लोगों की मौत हुई: एनसीआरबी रिपोर्ट

By विशाल कुमार | Updated: October 31, 2021 08:53 IST

पिछले साल 8,400 या लगभग 70 प्रतिशत रेल दुर्घटनाएं इसलिए हुई थीं क्योंकि यात्री या तो ट्रेन से गिर गए थे या रेलवे ट्रैक पार करते समय रास्ते में आ गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2020 में देशभर में 13 हजार से अधिक ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं.इन दुर्घटनाओं में लगभग 12 हजार लोगों की जान चली गई.साल 2020 में हुई इन दुर्घटनाओं में रोजाना औसतन 32 लोगों की जान गई.

नई दिल्ली: साल 2020 में देशभर में 13 हजार से अधिक ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं जिनमें लगभग 12 हजार लोगों की जान चली गई. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में हुई इन दुर्घटनाओं में रोजाना औसतन 32 लोगों की जान गई.

रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि पिछले साल 8,400 या लगभग 70 प्रतिशत रेल दुर्घटनाएं इसलिए हुई थीं क्योंकि यात्री या तो ट्रेन से गिर गए थे या रेलवे ट्रैक पार करते समय रास्ते में आ गए थे.

ये आंकड़े उस दौरान के हैं जबकि कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान 45 फीसदी यात्री ट्रेनें नहीं चल रही हैं.

महाराष्ट्र पहले तो यूपी दूसरे स्थान पर

देश भर में रेल दुर्घटनाओं पर एनसीआरबी की रिपोर्ट से पता चला है कि दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या दोनों के मामले में महाराष्ट्र पहले और उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है.

रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की टक्कर के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है, जबकि बिहार और मध्य प्रदेश इस सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

हालांकि, केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में यह भी दिखाया गया है कि पिछले साल की तुलना में 2020 में रेलवे दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है. एनसीआरबी की वार्षिक रिपोर्ट 2020 के अनुसार, 2019 में 27,987 ट्रेन दुर्घटनाएं हुईं, जो 2020 में घटकर 13,018 हो गईं.

टॅग्स :एनसीआरबीरेल हादसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस