लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की तीन जेलों में कोविड टीकों की 11,000 से अधिक खुराक लगाई गयीं

By भाषा | Updated: August 29, 2021 17:25 IST

Open in App

दिल्ली कारागार विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी की तीन जेलों में अब तक कैदियों को कोविड-19 रोधी टीकों की 11,525 खुराक लगाई हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक तिहाड़ जेल में 45 साल से अधिक उम्र के 1,710 कैदियों को और 45 साल से कम उम्र के 6,328 कैदियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है। अधिकारियों के अनुसार इसी तरह रोहिणी जेल में 45 साल से अधिक उम्र के 172 कैदियों को और 45 साल से कम के 600 कैदियों को, मंडोली जेल में 45 साल से अधिक उम्र के 483 कैदियों को तथा 45 साल से कम उम्र के 2,232 कैदियों को टीके की खुराक दी जा चुकी है। कारागार विभाग ने 45 साल से अधिक उम्र के कैदियों के लिए 18 मार्च को टीकाकरण अभियान शुरू किया था, वहीं 18 से 44 साल आयुवर्ग के कैदियों के लिए टीका लगाने का काम 18 मई को शुरू किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेयूपी: जेल में महिला कैदी भी देख सकेंगी करवा चौथ का चांद, पहन सकेंगी 'मंगलसूत्र', जेल नियमावली में हुआ बदलाव

भारतदिल्ली की रोहिणी जेल में कैदियों के लिए दो नए पाठ्यक्रम शुरू होंगे

भारतदिल्ली कारागार में कैदियों को टीके की 10 हजार से ज्यादा खुराक दी गई

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला