लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः सीएम नीतीश ने कर दिया कमाल!, 15 गैर भाजपा दलों के 27 नेताओं को एक मंच लाएं, विपक्षी एकता की ड्राइविंग सीट पर अब कांग्रेस, शिमला में तय होगा भविष्य

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2023 19:34 IST

Opposition Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अथक प्रयास से अलग-अलग सोच वाले 15 गैर भाजपा दलों के 27 शीर्ष नेताओं को एक मंच पर लाने में सफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक कई मायने में न केवल ऐतिहासिक, बल्कि पूरी तरह सफल रही। समान विचारधारा वाली पार्टियों ने भाजपा के खिलाफ साथ चलने का संकल्प लिया है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में शिमला में होने वाली विपक्षी दलों की अगली बैठक में तय होगा।

Opposition Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता की शुरुआत कर दी। मुहिम की सफलता और असफलता की जिम्मेदारी अब कांग्रेस पर निर्भर हो गई है। नीतीश कुमार अपने अथक प्रयास से अलग-अलग सोच वाले 15 गैर भाजपा दलों के 27 शीर्ष नेताओं को एक मंच पर लाने में सफल रहे।

उनकी पहल पर शुक्रवार को पटना में हुई विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक कई मायने में न केवल ऐतिहासिक, बल्कि पूरी तरह सफल रही। इस बैठक में परस्पर विरोधी व समान विचारधारा वाली पार्टियों ने भाजपा के खिलाफ साथ चलने का संकल्प लिया है। इससे देश में एक नए विकल्प का स्पष्ट संकेत गया है।

अब इस विकल्प का स्वरूप क्या होगा, सीटों के बंटवारे का फार्मूला क्या होगा और इसका न्यूनतम साझा कार्यक्रम क्या होगा यह सब जुलाई के दूसरे सप्ताह में शिमला में होने वाली विपक्षी दलों की अगली बैठक में तय होगा। इसकी  जिम्मेदारी कांग्रेस को सौंपी गई है अर्थात ड्राईविंग सीट पर अब कांग्रेस होगी।

पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव भी शामिल हुए, जिनका कांग्रेस से मतभेद रहा है। इससे यह साफ पता चलता है कि विपक्षी दल भाजपा के खिलाफ एकजुट होने को लेकर गंभीर हैं।

पटना की बैठक में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी से यह भी साफ हो गया है कि कांग्रेस भी भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय दलों की लड़ाई में सहभागी होने को लेकर गंभीर है। इससे यह संकेत भी निकलता है कि अब किसी तीसरे मोर्चे की अवधारणा नहीं रह गई है।

भाजपा के खिलाफ अब सिर्फ एक विपक्षी गठबंधन होगा। कांग्रेस की अध्यक्षता में शिमला में होने वाली विपक्षी दलों की अगली बैठक में सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय होना है। उसमे हर लोकसभा सीट पर एनडीए के खिलाफ विपक्ष का एक साझा उम्मीदवार उतारने पर भी मंथन होगा।

सूत्रों के अनुसार जहां जिसकी जितनी भागीदारी,वहां उसकी उतनी भागीदारी को सीटों के बंटवारे का आधार बनाया जायेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी ऐसा संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा है कि हमें हर प्रदेश के लिये अलग-अलग तरीके से काम करना होगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारमल्लिकार्जुन खड़गेअखिलेश यादवअसदुद्दीन ओवैसीनरेंद्र मोदीपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल