लाइव न्यूज़ :

Operation Ganga: सूमी से सभी 694 भारतीय छात्रों को निकाला, 12 बसों में सवार हो कर पोलतावा रवाना, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 8, 2022 19:18 IST

Operation Ganga: कीव में भारतीय दूतावास ने मायकोलाइव पोर्ट में फंसे 75 भारतीय नाविकों को निकाला। 2 लेबनानी और 3 सीरियाई सहित कुल 57 नाविकों को भी निकाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र बसों में सवार हो कर पोलतावा शहर के लिए रवाना हो गए हैं।12 बसों से युक्त एक भारतीय काफिला रवाना हुआ।ड क्रॉस के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा दी जा रही है।

Operation Ganga: भारत ने रूसी युद्धविराम की घोषणा के बाद ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के सूमी शहर से 694 भारतीय छात्र को निकाल लिया गया। सभी छात्र बस में सवार होकर पोलतावा शहर के लिए निकल गए हैं। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक के अनुसार, 12 बसों से युक्त एक भारतीय काफिला रवाना हुआ।

सूमी से सभी भारतीयों को निकाला गया है। भारतीय काफिले को भारतीय दूतावास और रेड क्रॉस के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा दी जा रही है। काफिले में बांग्लादेशी और नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। चंडोक ने कहा कि वे वर्तमान में पोलतावा के रास्ते में हैं, हम उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

वे पश्चिमी यूक्रेन के लिये रेलों पर सवार होंगे। उन्होंने कहा कि आपरेशन गंगा अभियान के तहत उड़ानों में उन्हें भारत वापस लाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि भारत, 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले शुरू होने के बाद से, पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे 17,100 से अधिक भारतीय छात्रों को अब तक वापस ले आया है।

सूमी में रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच कई दिनों से जंग चल रही है। इससे पहले, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से भारतीय छात्रों को निकालना शुरू कर दिया गया है । उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने नियंत्रण कक्ष में बात की है, बीती रात तक सूमी में 694 भारतीय छात्र थे।

वे सभी आज बसों से पोलतावा के लिए रवाना हो गए हैं।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की थी और सूमी से भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने के तरीकों पर चर्चा की थी, जो पूर्वी यूरोपीय देश पर रूस के हमले के बाद वहां फंस गए हैं। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सोमवार को कहा था कि सूमी में फंसे भारतीय छात्रों की पोलतावा से होते हुए पश्चिमी सीमाओं तक सुरक्षित निकासी में समन्वय के लिए मिशन का एक दल पोलतावा शहर में तैनात है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादहरदीप सिंह पुरीरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज