लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने दिग्विजय से आंध्र प्रदेश का प्रभार छीना, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 27, 2018 14:06 IST

राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के लिए प्रभारी महासचिव की भूमिका निभा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के स्थान पर रविवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की नियुक्ति कर दी।

Open in App

नई दिल्ली, 27 मईः कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने राज्‍य इकाइयों में बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह से आंध्र प्रदेश का प्रभार और सीपी जोशी से पश्चिम बंगाल व अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का प्रभार छीन लिया है। इनकी जगह दो अन्य नामों पर मुहर लगाई गई है, जिसका ऐलान कर दिया गया है।

राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के लिए प्रभारी महासचिव की भूमिका निभा रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के स्थान पर रविवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की नियुक्ति कर दी। इसके साथ ही राहुल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी को पश्चिम बंगाल और अंडमान निकोबार के प्रभारी पद से मुक्त कर गौरव गोगोई को यह जिम्मेदारी सौंपी।

कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक, दिग्विजय सिंह के स्थान पर चांडी और जोशी के स्थान पर गोगोई की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गयी है। उन्होंने कहा, पार्टी आंध्र प्रदेश के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी से हट रहे दिग्विजय सिंह और पश्चिम बंगाल एवं अंडमान-निकोबार के प्रभारी की जिम्मेदारी से हट रहे जोशी की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।

हाल ही में सिंह को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठित समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सिंह के पास अब बतौर महासचिव तेलंगाना की जिम्मेदारी है।

उधर, राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले जोशी से हाल ही में बिहार का प्रभार वापस ले लिया गया था और यह जिम्मेदारी शक्ति सिंह गोहिल को सौंप दी गयी थी। जोशी के पास अब असम की जिम्मेदारी के साथ पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों का अतिरिक्त प्रभार है।(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह