लाइव न्यूज़ :

सात साल में कश्मीरी पंडितों के केवल 17 फीसदी घरों का काम पूरा हुआ, 3000 घोषित नौकरियों में से 1,739 पद भरे गए

By विशाल कुमार | Updated: March 20, 2022 09:11 IST

बढ़ते आतंकवादी हमलों और समुदाय के खिलाफ हिंसा के आह्वान के कारण 1990 के बाद से बड़ी संख्या में पंडितों को कश्मीर घाटी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा खत्म करने के साथ ही जम्मू और कश्मीर अगस्त, 2019 में एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सात सालों में कश्मीरी पंडितों के लिए प्रस्तावित आवास का सिर्फ 17 फीसदी ही पूरा हुआ है।इस साल फरवरी तक केवल 1,025 घरों का निर्माण आंशिक या पूर्ण रूप से पूरा हुआ था।2015 में 3,000 सरकारी नौकरियों के सृजन को मंजूरी दी थी।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, पिछले सात सालों में कश्मीरी पंडितों के लिए प्रस्तावित आवास का सिर्फ 17 फीसदी ही पूरा हुआ है।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, 2015 में घोषित प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत केंद्र सरकार ने पूर्ववर्ती जम्मू कश्मीर राज्य में कश्मीरी प्रवासियों के लिए 3,000 सरकारी नौकरियों के सृजन को मंजूरी दी थी। अब तक 1,739 प्रवासियों को नियुक्त किया गया है और 1,098 अन्य को नौकरियों के लिए चुना गया है।

साल 2015 में उन सदस्यों के लिए 6,000 ट्रांजिट आवास की भी घोषणा की गई थी, जिन्हें जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा 920 करोड़ की लागत से नौकरी प्रदान की जानी थी।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी तक केवल 1,025 घरों का निर्माण आंशिक या पूर्ण रूप से पूरा हुआ था जबकि 50 प्रतिशत से अधिक घरों का काम शुरू होना बाकी था।

9 मार्च को गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में शिवसेना सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी को लिखे एक पत्र में कहा था कि उम्मीद है कि सभी ट्रांजिट आवास इकाइयों का निर्माण 2023 तक पूरा हो जाएगा।

मंत्री ने कहा कि 1488 इकाइयों पर काम पूरा होने के विभिन्न चरणों में है। 2,744 इकाइयों के लिए निविदाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है और शेष इकाइयों के संबंध में निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

2020 के संसदीय पैनल की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर में 64,827 पंजीकृत प्रवासी परिवार हैं जिसमें 60,489 हिंदू परिवार, 2,609 मुस्लिम परिवार और 1,729 सिख परिवार शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 64,827 परिवारों में से 43,494 परिवार जम्मू में पंजीकृत हैं, 19,338 दिल्ली में और 1,995 परिवार अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बसे हैं। 43,494 प्रवासी परिवारों में से 5,248 परिवार प्रवासी शिविरों में रह रहे हैं।

बता दें कि, बढ़ते आतंकवादी हमलों और समुदाय के खिलाफ हिंसा के आह्वान के कारण 1990 के बाद से बड़ी संख्या में पंडितों को कश्मीर घाटी छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा खत्म करने के साथ ही जम्मू और कश्मीर अगस्त, 2019 में एक केंद्र शासित प्रदेश बन गया था।

2008 में मनमोहन सिंह सरकार द्वारा प्रवासियों के लिए इसी तरह के रोजगार पैकेज की घोषणा की गई थी, जिसके तहत स्वीकृत 3,000 नौकरियों में से 2,905 नौकरियों को भरा गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडितगृह मंत्रालयअमित शाहमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?