लाइव न्यूज़ :

Zomato Swiggy Down: ऑनलाइन फूड डिलिवरी चेन जोमैटो और स्विगी के एप्स हुए ठप, लाखों ग्राहक भूड ऑर्डर के बाद दोपहर में रह गए भूखे

By आजाद खान | Updated: April 6, 2022 17:31 IST

खबरों के अनुसार, आज दोपहर से ऑनलाइन फूड डिलिवरी चेन जोमैटो और स्विगी के एप्स काम नहीं कर रहे है। इससे ग्राहकों को काफी परेशानी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन फूड डिलिवरी चेन जोमैटो और स्विगी के एप्स काम नहीं कर रहे है।इससे ग्राहकों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों कंपनियों ने ट्वीट कर ग्राहकों से माफी मांगी है।

ऑनलाइन फूड डिलिवरी चेन जोमैटो और स्विगी के डाउन होने की खबर सामने आ रही है। दोपहर में जहां लोग ज्यादा तादात में फूड ऑर्डर करते हैं, ऐसे में इन एप्स के डाउन होने से फूड ऑर्डर करने वाले ग्राहक काफी परेशान है। ग्राहकों ने अपना गुस्सा ट्वीटर पर शेयर किया है। यह समस्या दोनों एप में एक साथ आ रही है। ग्राहकों के ऑर्डर बुक करने से लेकर ऑर्डर पाने तक में समस्या हो रही है। इस पर दोनों कंपनियों ने ट्वीट कर ग्राहकों से माफी मांगी है। 

कंपनियों ने सिस्टम में टेक्निकल प्रॉब्लम को बताया कारण 

दोनों एप्स के काम नहीं करने पर यूजर ने अपनी नाराजगी ट्विटर पर जाहिर की। इस पर दोनों कंपनियों ने ट्वीट कर यूजर को जानकारी देते हुए कहा है कि उनके सिस्टम में टेक्निकल प्रॉब्लम चल रहा है। इस तरीके से दोनों फूड डिलेवरी एप के एक साथ काम नहीं करने से बहुत से लोगों को काफी मुसिबत हो रही है। ये टेक्निकल प्रॉब्लम कब ठीक होगा इसके बारे में कंपनियों ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

जोमैटो से 10 मिनट में डिलीवरी की योजना बदलने की कही गई थी बात

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खाद्य वितरण कंपनी जोमैटो की 10 मिनट में भोजन पहुंचाने का वादा करने वाली नई सेवा को डिलीवरी करने वाले और सड़क पर चलने वाले लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाला करार दिया। मंत्री ने कंपनी से इसमें तुरंत बदलाव करने के लिए कहा है। मिश्रा ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जोमैटो या किसी भी कंपनी को यातायात नियमों का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। तत्काल डिलीवरी प्रक्रिया के दौरान होने वाले यातायात नियमों के उल्लंघन या हादसों के लिए कंपनी को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। 

टॅग्स :भारतजोमैटोभोजनऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील