लाइव न्यूज़ :

Driving License Online: घर बैठे ऑनलाइन बनाएं ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए क्या है आसान तरीका, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

By सैयद मोबीन | Updated: February 9, 2022 20:31 IST

Driving License Online: देश में वाहन चलाने के लिए आरटीओ कार्यालय से पहले लर्निंग लाइसेंस और फिर पर्मानेंट लाइसेंस दिया जाता है जबकि विदेश में ड्राइविंग के लिए अंतरराष्ट्रीय वाहन लाइसेंस जारी किया जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देsarathi.parivahan.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय अपने संबंधित आरटीओ कार्यालय का चयन करें. टेस्ट में 60 फीसदी सावालों के सही जवाब देने पर इसमें उत्तीर्ण माना जाएगा. 

Driving License Online: ऑनलाइन सिस्टम के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाना बहुत आसान हो गया है. इससे आपको किसी दलाल की मदद लेने की भी आवश्यकता नहीं है. आप घर बैठे अपने पीसी, लैपटॉप या मोबाइल से लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं.

फिलहाल कोविड गाइडलाइन्स के चलते लर्निंस लाइसेंस के लिए होने वाली टेस्ट के लिए आरटीओ कार्यालय जाने की भी जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर पर ही ऑनलाइन लिंक के जरिए यह टेस्ट दे सकते हैं. देश में वाहन चलाने के लिए आरटीओ कार्यालय से पहले लर्निंग लाइसेंस और फिर पर्मानेंट लाइसेंस दिया जाता है जबकि विदेश में ड्राइविंग के लिए अंतरराष्ट्रीय वाहन लाइसेंस जारी किया जाता है. आइए जानते हैं कि लर्निंग लाइसेंस से लेकर पर्मानेंट और अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस बनाने का तरीका क्या है?

लर्निंग लाइसेंस के लिए ऐसे करें आवेदन

लर्निंग लाइसेंस के लिए sarathi.parivahan.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन करते समय अपने संबंधित आरटीओ कार्यालय का चयन करें.

फिजिकल फिटनेस व घोषणापत्र, 3 पासपोर्ट साइज फोटो, निवास, आयु व नागरिकता का प्रमाण तथा शुल्क देनी होगी.

इसके लिए एक प्राथमिक टेस्ट होती है, जिसके लिए निर्धारित अप्वाइंटमेंट के दिन आरटीओ कार्यालय जाना होगा.

जरूरी दस्तावेज पेश कर टेस्ट देनी होगी.

टेस्ट में 60 फीसदी सावालों के सही जवाब देने पर इसमें उत्तीर्ण माना जाएगा. 

पर्मानेंट लाइसेंस के लिए करें ये काम

लर्निंगस लाइसेंस बनाने के 30 दिन बाद आप पर्मानेंट लाइसेंस के लिए sarathi.parivahan.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं.

इसके लिए नमूना 4 आवेदन के साथ लर्निंग लाइसेंस, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आयु एवं निवास का प्रमाण, परिवहन वाहन के लिए आवेदन करने पर मोटर ट्रेनिंग स्कूल का प्रमाणपत्र, शुल्क और जिस वाहन पर टेस्ट देनी है, उसके दस्तावेज पेश करने होंगे.

वाहन चालक द्वारा टेस्ट सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद चालक को लाइसेंस दिया जाता है.

यदि वाहन चालक सफलतापूर्वक टेस्ट नहीं दे पाया तो वह 7 दिन बाद फिर प्रयास कर सकता है.

अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस बनाने का प्रोसेस

विदेश में वाहन चलाने के लिए जरूरी अंतरराष्ट्रीय लाइसेंस केवल एक वर्ष के लिए जारी किया जाता है. यह लाइसेंस संयुक्त राष्ट्र परिषद में हस्ताक्षर करने वाले देशों में ही वैध रहेगा. इसके लिए नमूना 4 आवेदन, प्रमाणित प्रति सहित वैध वाहन चालक लाइसेंस, प्रमाणित प्रति सहित पासपोर्ट, प्रमाणित प्रति सहित वीजा, मेडिकल सर्टिफिकेट, शुल्क देनी होगी. आवेदक को निवासी कार्यक्षेत्र से संबंधित आरटीओ कार्यालय में आवेदन करना होगा. आवेदक को लाइसेंस प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित रहना पड़ता है.

इस वेबसाइट पर करें आवेदन sarathi.parivahan.gov.in

टॅग्स :नागपुरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब