लाइव न्यूज़ :

भारत में हर तीन में से एक व्यक्ति बाहर निकलते समय नहीं पहन रहा मास्क: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर भारत में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बारे में पता चलने के बाद व्याप्त चिंताओं के बावजूद मास्क पहनने के नियम का अनुपालन निचले स्तर पर बना हुआ है और एक सर्वेक्षण के दौरान केवल दो प्रतिशत लोगों ने ही माना कि उनके इलाके, शहर या जिले में लोग इस नियम का पालन कर रहे हैं।

डिजिटल समुदाय आधारित प्लेटफॉर्म 'लोकल सर्किल' द्वारा किए गए एक नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार तीन में से एक भारतीय का कहना है कि उनके क्षेत्र के अधिकतर लोग अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क नहीं पहनते।

अप्रैल में किए गए इस सर्वेक्षण में भारत के 364 जिलों में रहने वाले 25,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाएं मिलीं। सर्वे के मुताबिक 29 प्रतिशत लोगों ने कहा कि मास्क पहनने के नियम का पालन करने की दर काफी अधिक है। मास्क पहनने की दर सितंबर में गिरकर 12 प्रतिशत तक आ गई और फिर तेजी से गिरकर नवंबर में केवल दो प्रतिशत रह गई।

'लोकल सर्किल' के संस्थापक सचिन टापरिया ने कहा, ''यह महत्वपूर्ण है कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारें और जिला प्रशासन ओमीक्रोन स्वरूप के मद्देनजर मास्क अनुपालन के बारे में जागरूकता पैदा करने और इस अनुपालन को बरकरार रखने को लेकर आवश्यक दंड लागू करने के लिये सभी कदम उठाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट