लाइव न्यूज़ :

तीन करोड़ रुपये से अधिक के मास्क आपूर्ति फर्जीवाड़े में एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 23:10 IST

Open in App

कोविड-19 महामारी की शुरुआत में मास्क की थोक आपूर्ति में तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद निवासी आरोपी एक कंपनी में काम करता था, जिसने नोएडा की एक कंपनी से थोक आपूर्ति का ऑर्डर लिया था, लेकिन न तो उसे मास्क मुहैया कराए और न ही अग्रिम भुगतान के रूप में लिए गए पैसे वापस किए। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, "गाजियाबाद में इंदिरापुरम निवासी असीम माहेश्वरी धोखाधड़ी और जालसाजी के सिलसिले में वांछित था। उसने और उसके सहयोगियों ने थोक में मास्क की आपूर्ति के लिए एक कंपनी से 3.03 करोड़ रुपये अग्रिम राशि ली थी। लेकिन उन्होंने न तो इसकी आपूर्ति की और न ही पैसे वापस लौटाए।’’ प्रवक्ता ने कहा, "निजी कंपनी की शिकायत के आधार पर इस साल 10 जनवरी को मामले में नोएडा के फेज तीन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।" पुलिस ने बताया कि इस साल जून में नोएडा पुलिस ने मामले के सिलसिले में माहेश्वरी के एक साथी को हरियाणा के गुड़गांव स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

ज़रा हटकेViral Video: जूनियर छात्रा को मारे थप्पड़, दी गालियां; नोएडा की यूनिवर्सिटी का खौफनाक वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

भारतनोएडा यातायात पुलिसः इन रास्ते पर जानें से बचिए, नए साल में प्रवेश बैन?, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को घर से निकलने से पहले देखिए गाइडलाइन

क्राइम अलर्टNoida News: सौतेले पिता ने 2 बच्चों को नाले में फेंका, राहगीरों ने समय रहते बचाया

क्राइम अलर्टग्रेटर नोएडा में बीच सड़क युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार