लाइव न्यूज़ :

सीएम केसीआर के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होने पर राज्यपाल ने कहा- "तेलंगाना के इतिहास में लिखा जाएगा...."

By रुस्तम राणा | Updated: January 26, 2023 17:19 IST

राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा कि तेलंगाना सरकार ने गणतंत्र दिवस की गतिविधि को कम करके आंका, उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था। वे चाहते थे कि मैं राजभवन में ही झंडा फहराऊं। 

Open in App

हैदराबाद: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर हैदराबाद स्थित राजभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हालांकि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। इस घटना पर राज्यपाल ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि तेलंगाना सरकार ने गणतंत्र दिवस की गतिविधि को कम करके आंका, उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं था। वे चाहते थे कि मैं राजभवन में ही झंडा फहराऊं। 

तेलंगाना की महामहिम ने कहा, मुझे उम्मीद भी नहीं थी कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आएंगे क्योंकि दो महीने पहले मैंने एक पत्र लिखा था कि इस बार जनभागीदारी से भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया जाए। लेकिन उन्होंने उस पत्र का जवाब नहीं दिया।

न्यूज एजेंसी के हवाले से उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले उन्होंने पत्र दिया कि कार्यक्रम राजभवन में ही आयोजन किया जाए। उस पत्र में भी उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि सीएम इसमें शामिल होंगे, लेकिन लोग देख रहे हैं, तेलंगाना के इतिहास में लिखा जाएगा कि संविधान का सम्मान नहीं किया जाता है।

वहीं गणतंत्र दिवस समारोह में कहा राज्यपाल ने तेलंगाना के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘तेलंगाना से मेरा लगाव केवल तीन साल पुराना नहीं है। यह जन्म से ही है। निश्चित रूप से तेलंगाना के लोगों के विकास में मेरा योगदान होगा। मेरी सबसे बड़ी ताकत कड़ी मेहनत, ईमानदारी और स्नेह है। कुछ लोग हो सकता है कि मुझे पसंद न करें, लेकिन मुझे तेलंगाना के लोग पसंद हैं। इसलिए, मैं कितनी भी मुश्किल हो, मेहनत करती रहूंगी।’’ 

राज्यपाल ने इस अवसर पर जाने-माने तेलुगु संगीतकार एम. एम. कीरावानी, गीतकार चंद्र बोस, टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला, आईएएस उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने वाली एम. बाला लता, के. लोकेश्वरी (पैरा एथलीट) और गैर सरकारी संगठन ‘भगवान महावीर विकलांग साहित्य समिति’ को सम्मानित किया। 

फिल्म ‘आरआरआर’ में कीरावानी के गीत ‘नाटु नाटु’ ने गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स (सीसीए) जीता है। इस गीत को चंद्र बोस ने लिखा है। गीत ऑस्कर पुरस्कार के लिए भी नामित है। 

टॅग्स :K Chandrashekhar Raoगणतंत्र दिवसRepublic DayTamilisai Soundararajan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार