लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में शामिल नहीं होने पर कहा, "मुझे बुखार था, जो दूसरी खबरें चल रही हैं, वो बकवास है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 6, 2023 13:41 IST

इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें बुखार है। इस कारण वो बैठक में नहीं गये। अलगी बैठक में वो जरूर शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक में शामिल न होने पर नीतीश कुमार ने दी सफाई नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें बुखार था, इस कारण वो बैठक में नहीं गये उन्होंने कहा कि गठबंधन से उन्हें कुछ नहीं चाहिए, नाराज होने की बातें बकवास हैं

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि वह विपक्षी गठंबधन 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं क्योंकि वह बुखार से पीड़ित हैं लेकिन उन्होंने साथ में यह भी कहा कि वो अगली बैठक में जरूर शामिल होंगे।

जदयू नेता नीतीश कुमार ने कहा कि वह विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में किसी भी पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं कि गठबंधन का काम आगे बढ़े। कुछ खबरों में कहा जा रहा था कि मैं मीटिंग में नहीं जाऊंगा। यह सब बकवास की बातें हैं, इस वक्त मुझे बुखार है। भला ये कैसे संभव है कि मीटिंग हो और में न जाऊं?"

बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक में सभी पार्टियां मिलकर भविष्य की रणनीति बनानी चाहिए और केंद्र की मौजूदा सरकार के खिलाफ मजबूत योजना बनानी चाहिए।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मीडिया में मुझसे संबंधित कुछ अटकलें चल रही हैं, लेकिन मैं इंडिया ब्लॉक में किसी भी पद की दौड़ में नहीं हूं। मेरा कोई व्यक्तिगत हित नहीं है। हम सभी स्वतंत्रता संग्राम की तरह एकजुट होना चाहते हैं। हमें मिलजुल कर लड़ी गई आजादी की लड़ाई को कभी नहीं भूलना चाहिए और आने वाली पीढ़ी को भी याद रखना चाहिए''

मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक बुलाई थी। जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सहित प्रमुख विपक्षी नेताओं ने बैठक में शामिल न होने का फैसला किया। जिसके कारण इंडिया गठबंधन की बैठक दिसंबर के तीसरे सप्ताह तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि इंडिया गठबंधन की अगली बैठक 16 से 18 दिसंबर के बीच हो सकती है। जिसमें कई अन्य चीजों के अलावा गठबंधन का चेहरा भी तय किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, "विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक आज होने वाली थी लेकिन कुछ प्रमुख नेता उपलब्ध नहीं थे। ममता बनर्जी के घर में एक शादी है, वहीं एमके स्टालिन अपने बाढ़ प्रभावित राज्य में राहत अभियान में व्यस्त हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तबीयत ठीक नहीं है और सपा के अखिलेश यादव भी उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए अब बैठक 16 या 18 दिसंबर को होगी। जिसमें चेहरा आदि सब कुछ तय हो सकता है।"

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसजेडीयूममता बनर्जीएमके स्टालिनअखिलेश यादवसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट