लाइव न्यूज़ :

जेफ बोजोस, बिल गेट्स सहित कई दिग्गजों के ट्विटर अकाउंट हैक होने पर ट्विटर ने कहा- हैकरों ने हमारे कर्मचारियों का किया था इस्तेमाल

By प्रिया कुमारी | Updated: July 18, 2020 11:03 IST

बिटकॉइन घोटाले में हुए ट्वटिर अकाउंट हैक मामले में ट्विटर ने सफाई दते हुए कहा है कि ट्विटर के कुछ कर्मचारियों के डेटा का हैकरों ने इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिटकॉइन घोटाले में हुए ट्वटिर अकाउंट हैक मामले में ट्विटर ने सफाई दी है। ट्विटर ने बताया कि हैकर्स ने ट्विटर के कर्मचारियों के डेटा इस्तेमाल किया था।

हाल ही में बिटकॉइन घोटाले में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोशॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स सहित दुनिया के कई दिग्गजों के ट्विटर हैक किए गए थे। इस घटना के बाद ट्विटर ने सफाई देते हुए कहा है कि, हमारा मानना है कि सोशल इंजीनियरिंग के जरिए कुछ ट्विटर के कर्मचारी को निशाना बनाया गया। हैकरो ने ट्विटर के आंतरिक प्रणाली तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों के डेटा का इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्विटर के टू-फैक्टर सुरक्षा प्रणाली तक पहुंचने के लिए भी उनके डेटा का इस्तेमाल किया था।

ट्विटर ने ये भी कहा है कि अबतक हम केवल यह जानते हैं कि हैकर्स ने 130 ट्विटर अकाउंट को हैक करने के लिए हमार इंटरनल सपोर्ट टीम के पास मौजूद टूल्स का इस्तेमाल किया था। उनमें से 45 अकाउंट्स के लिए हैकर्स पासवर्ड रीसेट और लॉगिन करने के साथ-साथ  ट्वीट भेजने में सक्षम थे। 

जेफ बोजोस, बिल गेट्स सहित कई दिग्गजों का ट्विटर अकाउंट हुआ था हैक

मालूम हो बुधवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अमेजन के सीईओ जेफ बोजोस, अरबपति कारोबारी एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स जैसे दिग्गजों का ट्विटर अकाउंट हैक लिया गया था। इसे बिटकॉइन स्कैम माना जा रहा है। इनके ट्विटर काउंट्स से $1000 के बदले $2,000 भेजने का नकली ट्वीट किया गया। 

इससे पहले भी कई हस्तियों के उकाउंट हो चुके हैं हैक

यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर अकाउंट हैक किया गया हो। अभी हाल ही में बीजेपी नेता राम माधव, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, पुड्डचेरी की राज्यपाल किरन बेदी का भी ट्विटर अकाउंट भी हैक हो गया था। 

अनुपम खेर का ट्विटर अकाउंट 6 फरवरी को हैक हो गया था। उस समय वह लॉस एंजिलिस में थे। उन्होंने खुद जानकारी देते हुए कहा था कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मुझे अभी भारत के मित्रों ने कॉल कर बताया है। इस समय मैं लॉस एंजिलिस में हूं। मैंने इसकी सूचना ट्विटर को दे दी है। 

खेर के ट्विटर अकाउंट को हैकर्स ने हैक कर खुद को तुर्की का रहने वाला बताया था। उसने अपने पहले ट्वीट में लिखा था कि आपका अकाउंट तुर्की स्थित साइबर आर्मी आइदिज तिम ने हैक कर लिया है और आपका सारा जरूरी डेटा कैप्चर कर लिया है। वहीं हैकर ने ट्वीट के आखिरी में लिखा था कि 'आई लव पाकिस्तान'। 

टॅग्स :ट्विटरबिल गेट्सजेफ बेजोस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"