लाइव न्यूज़ :

आरसीईपी से भारत के बाहर निकलने पर जयशंकर ने कहा, खराब समझौते से अच्छा समझौता न करना

By भाषा | Updated: November 14, 2019 23:46 IST

Open in App
ठळक मुद्देजयशंकर ने कहा, हमारा सहयोग काफी दूर तक फैला हुआ है और यह एक फैसला हमारी बुनियादों को कमजोर नहीं करेगा। प्रधानमंत्री ने बैंकॉक में कहा था कि प्रस्तावित समझौता सभी भारतीयों के जीवन और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) पर हस्ताक्षर नहीं करने का फैसला नये समझौते से होने वाले लाभ-हानि की सोच-समझकर की गई गणना के आधार पर लिया और खराब समझौते से अच्छा समझौता नहीं करना था। भारत वर्षों तक वार्ता करने के बाद भी मूल चिंताएं दूर नहीं होने पर हाल ही में चीन समर्थित क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी से बाहर आ गया था।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने बैंकॉक में कहा था कि प्रस्तावित समझौता सभी भारतीयों के जीवन और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। जयशंकर ने चौथे रामनाथ गोयनका स्मृति व्याख्यान में समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करने के भारत के फैसले का जिक्र किया और कहा कि भारत ने बहुत अंत तक बातचीत की और फिर, प्रस्ताव के बारे में सोचने समझने के बाद फैसला लिया।

उन्होंने कहा, "और तय हुआ कि इस समय खराब समझौते से अच्छा है कि कोई समझौता न किया जाए। यह भी जानना महत्वपूर्ण है कि आरसीईपी पर फैसले का मतलब क्या है। इसका मतलब 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' से कदम वापस खींचना नहीं है, जोकि किसी भी मामले में दूर तक और समकालीन इतिहास में गहराई से निहित है।"

जयशंकर ने कहा, "हमारा सहयोग काफी दूर तक फैला हुआ है और यह एक फैसला हमारी बुनियादों को कमजोर नहीं करेगा। भारत का आरसीईपी के कुल 15 देशों में से 12 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौता है। न ही इसका हमारी भारत-प्रशांत पहुंच से वास्तव में कोई संबंध है जोकि आरसीईपी की सदस्यता से काफी आगे है।" विदेश मंत्री ने कहा, "हमने बैंकॉक में जो देखा वह नये समझौते में प्रवेश से होने वाले लाभ-हानि की सोच-समझकर की गई गणना थी।" 

टॅग्स :सुब्रह्मण्यम जयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेविदेश मंत्री एस जयशंकर की ये तस्वीर हुई वायरल, किसी ने 'ब्रैड पिट' से की तुलना तो किसी ने कहा- 'किलर लुक', यूजर्स ने किए दिलचस्प कमेंट

भारतब्लॉग: भारत के साथ इन दिनों क्यों संबंध सुधारने की कोशिश कर रहा चीन?

भारतविदेश मंत्री जयशंकर का अमेरिका पर तंज, कहा- US का पाकिस्तान को लगातार समर्थन भी भारत-पाक समस्या को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार

भारतवेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: वांग यी की भारत यात्रा का क्या है अर्थ?

भारतब्लॉग: एक के बाद एक इस्तीफे, पीएमओ में हो रहे चौंकाने वाले फेरबदल!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos