लाइव न्यूज़ :

On Camera: तेलंगाना कांग्रेस विधायक कव्वमपल्ली सत्यनारायण का महिला के साथ अपमानजनक हरकत का वीडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: January 2, 2024 14:59 IST

वीडियो में साफ तौर पर कैद हुआ है कि कैसे कव्वमपल्ली सत्यनारायण उस महिला के गाल पर केक लगाते नजर आ रहे हैं, जिसने बार-बार दूरी बनाने की कोशिश की लेकिन इसके बावजूद सत्यनारायण एक न माने।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के साथ अपने व्यवहार को लेकर मानकोंदूर कांग्रेस विधायक कव्वमपल्ली सत्यनारायण की भारी आलोचना हो रही हैहालाँकि यह कौन सी घटना थी इसका सटीक विवरण अभी तक स्पष्ट नहीं हैविधायक के पूरे कृत्य को कैद करने वाला एक वीडियो वायरल हो गया है

नई दिल्ली: तेलंगाना में हुए एक कार्यक्रम में एक महिला के साथ अपने व्यवहार को लेकर मानकोंदूर कांग्रेस विधायक कव्वमपल्ली सत्यनारायण की भारी आलोचना हो रही है। हालाँकि यह कौन सी घटना थी इसका सटीक विवरण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन विधायक के पूरे कृत्य को कैद करने वाला एक वीडियो वायरल हो गया है।

वीडियो में साफ तौर पर कैद हुआ है कि कैसे कव्वमपल्ली सत्यनारायण उस महिला के गाल पर केक लगाते नजर आ रहे हैं, जिसने बार-बार दूरी बनाने की कोशिश की लेकिन सब व्यर्थ हो गया। सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार कांग्रेस विधायक महिला के करीब आते दिखे। यह सब कांग्रेस मंत्री पोन्नम प्रभाकर की उपस्थिति में होता देखा जा सकता है, जो वर्तमान में तेलंगाना में परिवहन और बीसी कल्याण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

प्रथम दृष्टया यह वीडियो तेलंगाना में कांग्रेस के नए साल के जश्न का माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक की इस हरकत के लिए यूजर्स द्वारा भारी आलोचना हो रही है।

मनकोंदुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के तेलंगाना विधानसभा का एक एससी आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है। यह करीमनगर जिले के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह करीमनगर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2023 के विधानसभा चुनाव में कव्वमपल्ली सत्यनारायण ने सीट जीती।

टॅग्स :तेलंगानाCongress MLAवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो