लाइव न्यूज़ :

कैमरे में दिखा अमृतपाल सिंह, पंजाब के एक क्रॉसिंग टोल प्लाजा में देखा गया, ब्रेजा कार में था सवार

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2023 17:02 IST

अमृतपाल सिंह को आखिरी बार मर्सिडीज एसयूवी में भागते हुए देखा गया था। जालंधर के एक टोल बूथ से सुरक्षा फुटेज में उसे एक ब्रेजा कार में देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमृतपाल सिंह को आखिरी बार मर्सिडीज एसयूवी में भागते हुए देखा गया था।जालंधर के एक टोल बूथ से सुरक्षा फुटेज में उसे एक ब्रेजा कार में देखा गया सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल सिंह ने कार बदली और फिर ब्रेजा कार में अपने कपड़े बदले

चंडीगढ़: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल कहां है? इस सवाल का जवाब पंजाब पुलिस तलाश रही है। हालांकि पुलिस ने इस अभियान में वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख के साथियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने हथियारों को भी कब्जे में लिया है। इस बीच एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें अमृतपाल के होने का दावा किया जा रहा है। शनिवार से जारी सुरक्षा फुटेज में पंजाब पुलिस द्वारा वांछित खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह एक टोल प्लाजा पर कार की अगली सीट पर दिखाई दे रहा है।

अमृतपाल सिंह को आखिरी बार मर्सिडीज एसयूवी में भागते हुए देखा गया था। जालंधर के एक टोल बूथ से सुरक्षा फुटेज में उसे एक ब्रेजा कार में देखा गया है। सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल सिंह ने कार बदली और फिर ब्रेजा में अपने कपड़े बदले। उसने शर्ट और पैंट के लिए अपने पारंपरिक धार्मिक कपड़ों की अदला-बदली की और बाइक से निकलने से पहले अपनी पगड़ी भी बदल ली। चार दिनों से हजारों पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी खालिस्तानी नेता की तलाश कर रहे हैं। 

पुलिस द्वारा इस अभियान में 120 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन अमृतपाल सिंह अब तक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को पंजाब पुलिस को फटकार लगाई और सवाल किया कि अमृतपाल सिंह ने उन्हें बार-बार कैसे चकमा दिया। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा, "आपके पास 80,000 पुलिसकर्मी हैं। वे क्या कर रहे थे। अमृतपाल सिंह कैसे फरार हो गया?" कोर्ट ने इसे खुफिया विफलता करार दिया।

अदालत की यह टिप्पणी खालिस्तान नेता और उसके संगठन 'वारिस पंजाब दे' के सदस्यों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बीच आई है। अमृतपाल सिंह पिछले कुछ वर्षों से पंजाब में सक्रिय हैं और अक्सर उसे सशस्त्र समर्थकों द्वारा एस्कॉर्ट करते देखा जाता है। वह खालिस्तानी अलगाववादी और आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का अनुयायी होने का दावा करता है और अपने समर्थकों के बीच "भिंडरावाले 2.0" के रूप में जाना जाता है।

टॅग्स :अमृतपाल सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत'केजरीवाल का राजनीतिक चैप्टर खत्म, नाम भी मिट जाएगा', किरण रिजिजू का केजरीवाल पर बड़ा हमला

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह