लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: मिजोरम ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश

By भाषा | Updated: December 8, 2021 12:33 IST

Open in App

आइजोल, आठ दिसंबर कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के मामले कुछ राज्यों में सामने आने के मद्देनजर मिजोरम सरकार ने इससे निपटने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इनके तहत मिजारेम आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ‘रैपिड एंटीजन’ जांच करना अब अनिवार्य होगा।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 प्रबंधन के लिए राज्य स्तर के विशेषज्ञ दल के सुझावों पर गौर करते हुए, मिजोरम सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

इन दिशानिर्देशों के अनुसार, मिजोरम आने से पहले पिछले 14 दिन में अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति को अनिवार्य रूप से ‘रैपिड एंटीजन’ जांच करानी होगी। इसके साथ ही उनके नमूनें आरटीपीसीआर या ट्रूनैट जांच के लिए भी भेजे जाएंगे, भले ही उनका टीकाकरण हो चुका हों या वे पहले ही आरटीपीसीआर जांच कराकर आए हों। ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में यात्री के संक्रमित पाए जाने के बाद, उसे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए निर्दिष्ट केन्द्र में पृथक रहना होगा या इलाज करना होगा। इसके बाद उसके नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे जाएंगे।

दिशानिर्देशों के अनुसार, अगर कोई यात्री पृथक-वास के दौरान संक्रमित पाया गया, तो उसके सम्पर्क में आए सभी लोगों को 14 दिन पृथक रहना होगा और जांच भी करानी होगी। वहीं, अगर यात्री ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में संक्रमित नहीं पाया गया और उसमें कोई लक्षण नहीं हो, तब भी उसे उसके क्षेत्र के उपायुक्त से अनुमति लेकर सात दिन के लिए घर पर या निर्दिष्ट केन्द्रों में पृथक रहना होगा। इसके बाद आठवें दिन उसकी आरटीपीसीआर जांच की जाएगी और जांच में संक्रमित नहीं होने की पुष्टि होने के बाद ही वे कहीं बाहर जा सकेंगे।

दिशानिर्देशों के अनुसार, ‘रैपिड एंटीजन’ जांच में संक्रमित नहीं पाए जाने के बाद भी संक्रमण के लक्षण दिखने पर यात्रियों को तुरंत आरटीपीसीआर या ट्रूनैट जांच करानी होगी। उसमें भी संक्रमित नहीं आने पर उन्हें सात दिन घर पर या निर्दिष्ट केन्द्रों में पृथक रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

क्रिकेटIndia Squad vs Afghanistan: पहली बार टीम इंडिया में शामिल प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और एच दुबे?, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज, देखिए टीम लिस्ट

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल