लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित करने में देरी पर सवाल उठाए

By भाषा | Updated: November 30, 2021 11:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से प्रभावित देशों से उड़ानों को रोकने में विलंब पर मंगलवार को सवाल उठाए।

कोविड-19 के बी.1.1.529 स्वरूप या ओमीक्रोन का मामला सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पिछले सप्ताह सामने आया था और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे ‘चिंता वाला’ स्वरूप करार दिया था जो कि इस स्वास्थ्य निकाय के कोरोना वायरस के स्वरूपों को लेकर चिंता की शीर्ष श्रेणी है। केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोरोना वायरस के नए स्वरूप से प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानें तत्काल प्रभाव से रद्द करने को कहा था।

उन्होंने एक पत्र में कहा कि कोविड-19 के नए स्वरूप के मद्देनजर यूरोपीय संघ समेत कई देशों ने प्रभावित क्षेत्रों के साथ यात्राएं निलंबित कर दीं।

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के इस चिंताजनक नए स्वरूप को भारत में आने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित क्षेत्रों से उड़ानें तत्काल प्रभाव से रद्द करने की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी पीड़ित भारत में प्रवेश करता है तो इस संबंध में किसी भी देरी का खामियाजा उठाना पड़ सकता है।

केंद्र सरकार ने पिछले बृहस्पतिवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले सभी यात्रियों की कड़ाई से जांच करने को कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो