लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: अमेजन से गांजा आपूर्ति करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करने वाले आईपीएस अधिकारी का तबादला

By विशाल कुमार | Updated: December 2, 2021 15:24 IST

राज्य के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के गांव के किसानों से कथित रूप से जुड़े उर्वरकों की चोरी के मामले में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद यह तबादला हुआ है। भदौरिया ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की थी।

Open in App
ठळक मुद्देआईपीएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने गांजा आपूर्ति करने में शामिल गैंग का भंडाफोड़ किया था।उर्वरकों की चोरी के मामले में सिंह द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद यहतबादला हुआ है।

भोपाल: पिछले महीने मध्य प्रदेश के भिंड में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन के माध्यम से कथित तौर पर गांजा आपूर्ति करने में शामिल गैंग का भंडाफोड़ करने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी मनोज कुमार सिंह का 12 अन्य अधिकारियों के साथ तबादला कर दिया गया है.

राज्य के गृह विभाग की तबादला सूची के अनुसार, सिंह को पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि शैलेंद्र चौहान उनकी जगह भिंड पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त होंगे।

राज्य के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के गांव के किसानों से कथित रूप से जुड़े उर्वरकों की चोरी के मामले में सिंह द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद यहतबादला हुआ है। भदौरिया ने पुलिस कार्रवाई की आलोचना की थी।

सागर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह का भी तबादला कर दिया गया क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें एक पूर्व ग्राम प्रधान के घर को गिराने के लिए लताड़ लगाई थी। घर गिरने के बाद ब्राह्मण समुदाय ने राज्य सरकार के खिलाफ पंचायत का आयोजन किया। बाद में लंबी छुट्टी पर चले गए अतुल सिंह को पुलिस मुख्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है। सागर पुलिस अधीक्षक के रूप में तरुण नायक उनकी जगह लेंगे।

अन्य पिछड़ा वर्ग के एक व्यक्ति की पूर्व ग्राम प्रधान सहित चार लोगों द्वारा कथित तौर पर हत्या करने के बाद घर को ध्वस्त कर दिया गया था। यह कथित तौर पर सरकारी जमीन पर बनाया गया था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशIPSशिवराज सिंह चौहानअमेजन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

क्राइम अलर्टछिंदवाड़ा जिला अस्पतालः चाचा ने किया रेप, 5 पांच घंटे तक इंतजार के बाद चिकित्सकीय परीक्षण, ‘सिविल सर्जन’ ने मामले की जांच के आदेश दिए

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज