लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की महिला को दो साल बाद मिला टिकट का रिफंड

By भाषा | Updated: May 29, 2019 16:56 IST

अप्रैल, 2017 में भुवनेश्वर निवासी गायत्री मिश्रा ने उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के लिए पातन देवी फाउंडेशन के माध्यम से केदारनाथ के लिये हेलीकाप्टर की आनलाइन बुकिंग कराई थी । बाद में हालांकि, उन्हें इस बुकिंग का रद्द कराना पड़ा।

Open in App

पिछले दो सालों से यात्रा की टिकट रद्द कराने के बाद अपने टिकट के पैसों की वापसी के लिये परेशान हो रही ओडिशा निवासी महिला को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम एप पर शिकायत दर्ज कराने के बाद रिफंड मिल गया।

दरअसल अप्रैल, 2017 में भुवनेश्वर निवासी गायत्री मिश्रा ने उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा के लिए पातन देवी फाउंडेशन के माध्यम से केदारनाथ के लिये हेलीकाप्टर की आनलाइन बुकिंग कराई थी । बाद में हालांकि, उन्हें इस बुकिंग का रद्द कराना पड़ा।

इस दौरान कंपनी ने उन्हें आश्वस्त किया कि निरस्त कराई गई बुकिंग का पैसा वापस कर दिया जाएगा। तमाम कोशिशों के बावजूद पातन देवी फाउंडेशन ने गायत्री का पैसा नहीं लौटाया। किसी ने उन्हें उत्तराखंड सीएम एप के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने इस साल जनवरी में सीएम एप पर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर गायत्री की शिकायत पर पुलिस द्वारा जांच की गई जो सही पाई गई। पातन देवी फाउंडेशन द्वारा भी गलती स्वीकार की गई और शिकायतकर्ता गायत्री की हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के रूपए 73,600 एनईएफटी के माध्यम से लौटा दिए गए। गायत्री ने इस संबंध में मुख्यमंत्री रावत और पुलिस का आभार भी व्यक्त किया है । 

टॅग्स :ओड़िसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल