लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में बदलाव का दौर शुरू, 66 साल के शरत पटनायक होंगे ओडिशा इकाई के नए अध्यक्ष, निरंजन पटनायक का स्थान लेंगे, सोनिया गांधी ने लगाई मुहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 21:42 IST

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष पद से निरंजन पटनायक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और शरत पटनायक को नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सांसद शरत पटनायक पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। बोलांगीर के रहने वाले शरत पटनायक (66) 2001 से 2004 के बीच ओपीसीसी के अध्यक्ष थे।शरत पटनायक ने भरोसा जताने के लिए सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा किया।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने अपनी ओडिशा इकाई के वरिष्ठ नेता शरत पटनायक को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह निरंजन पटनायक का स्थान लेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पार्टी अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष पद से निरंजन पटनायक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और शरत पटनायक को नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

पूर्व सांसद शरत पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। निरंजन पटनायक ने 2019 के लोकसभा चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) आलाकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था।

बोलांगीर के रहने वाले शरत पटनायक (66) इससे पहले 2001 से 2004 के बीच ओपीसीसी के अध्यक्ष थे। शरत ने कहा, ‘‘मैं सभी नेताओं का सहयोग लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।’’ शरत ने उनपर भरोसा जताने के लिए सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा किया।

शरत ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और ब्रजराजनगर उपचुनाव के बाद 2024 के आम चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दूसरे कार्यकाल में 31 मई को होने वाला उपचुनाव शरत पटनायक के लिए पहली चुनौती होगी। पार्टी ने इस सीट पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष किशोर पटेल को उतारा है।

विश्लेषकों का कहना है कि पटनायक के सामने पार्टी को एकजुट करने और उसे मजबूत करने, चुनाव के लिए धन की व्यवस्था करने और राज्य में 20 साल से अधिक समय से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) की ताकत का सामना करने की चुनौती है। निरंजन पटनायक ने शरत पटनायक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।

निरंजन ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह जानकर खुशी हुई कि शरत पटनायक को ओपीसीसी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुझे विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस नयी ऊंचाइयों को छुएगी।’’ शरत पटनायक 1991 और 1996 में बोलांगीर लोकसभा सीट से दो बार चुने गए थे। उन्होंने प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया था और एक समय नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के महासचिव थे। 

टॅग्स :ओड़िसाकांग्रेससोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज