लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: नई मंत्रिपरिषद का गठन, 13 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली, एक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2022 13:55 IST

एक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि, ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी मंत्रियों को त्यागपत्र देने का निर्देश दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। एक समारोह में राज्यपाल गणेशी लाल ने 21 विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।, 13 विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है, जबकि आठ विधायकों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

भुवनेश्वर: ओडिशा में रविवार को नई मंत्रिपरिषद ने शपथ ली। भुवनेश्वर के लोकसेवा भवन के नए कन्वेंशन सेंटर में जारी एक समारोह में राज्यपाल गणेशी लाल ने 21 विधायकों को मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। संशोधित कैबिनेट में, 13 विधायकों को कैबिनेट मंत्री पद दिया गया है, जबकि आठ विधायकों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

इससे एक दिन पहले सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि, ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब सभी मंत्रियों को त्यागपत्र देने का निर्देश दिया गया।

मंत्रिपद की शपथ लेने वालों में बीजद के विधायक जगन्नाथ सारका, निरंजन पुजारी और आर. पी. स्वैन भी शामिल हैं। महिला विधायकों- प्रमिला मल्लिक, उषा देवी और तुकुनि साहू को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। बीजू जनता दल (बीजद) के सूत्रों ने बताया कि आदिवासी नेता सारका को सबसे पहले शपथ दिलाई गई क्योंकि उनका नाम भगवान जगन्नाथ के नाम पर है।

ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष एसएन पात्रो ने भी शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। पात्रो के बेटे विप्लव ने कहा, ‘‘मेरे पिता गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उनकी बायीं आंख में संक्रमण है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के सूत्रों ने बताया कि मंत्री के तौर पर इस्तीफा देने वाले बी. के. अरुखा विधानसभा के अगले अध्यक्ष हो सकते हैं।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकCabinet
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारतBihar: सीएम सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत कुमार का मंत्री बनना तय

भारतबिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, जानें कब, कहां और किस दिन होगा समारोह?

क्राइम अलर्टWATCH: सड़क पर पड़े व्यक्ति पर 2 क्विंटल की बुलेट+3 क्विटल के उसपर बैठे लोग चढ़ाकर निकाल दिया, डिस्टर्बिंग वीडियो ओडिशा का

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो