लाइव न्यूज़ :

Watch: 'नदी की तेज रफ्तार के बीच कंधे पर बैग और हाथ में रस्सी...' ओडिशा के छात्रों का जान पर खेलकर स्कूल जाने वाला वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: July 13, 2022 10:40 IST

आपको बता दें कि ओडिशा में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में सभी इलाके अलर्ट पर है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के स्कूली बच्चों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में छात्र स्कूल बैग लिए हुए रस्सी के सहारे नदी को पार कर रहे है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इसके समाधान निकालने की बात कही जा रही है।

भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजम जिले (Ganjam District) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ स्कूली छात्रों (School Students) के रस्सी के सहारे एक नदी को पार कर स्कूल जाते हुए देखा जा रहा है। एबीपी की एक खबर के अनुसार, नदी पर पुल नहीं होने के कारण पास में पढ़ने वाले स्कूली छात्रों को इस तरीके से रस्सी का सहारा लेकर पुल को पार करना पड़ता है और स्कूल जाना पड़ता है। 

वीडियो में यह दिख रहा है कि बच्चे कैसे अपनी जान पर खेल कर बहती नदी को पार कर रहे है। यही नहीं वीडियो में दूसरे लोग भी दिखाई दिए जो इसी तरीके से नदी को पार कर रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद समाधान निकालने की बात सामने आई है।

क्या है पूरा मामला

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक स्कूली छात्र अपने पीठ पर स्कूल बैग लिए हुए रस्सी को पकड़ रहा है और नदीं को पार कर रहा है। वीडियो में यह भी देखा गया है कि दूसरी ओर से एक ओर शख्स उस रस्सी के सहारे से इस पार आ रहा है। तेज बहती नदी को स्कूली छात्र बहुत ही सावधानी से पार कर रहा है। ऐसे में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन को मिली जानकारी 

एबीपी की खबर के अनुसार, वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन को जानकारी मिली है। इस पर बोलते हुए स्कूल प्रशासन समेत जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने कहा कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा है कि मीडियो से उन्हें जानकारी मिलने के बाद वे इसके समाधान के लिए आगे बात करेंगे। वे बोले कि स्थानीय विधायक समेत जिला शिक्षा अधिकरी से इस मामले में बातचीत भी करेंगे। 

गौरतलब है कि ओडिशा में मानसून ने दस्तक दे दी है और पिछले 24 घंटे में सामान्य से 81 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। यही नहीं अगले पांच दिन में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। 

टॅग्स :ओड़िसावायरल वीडियोEducation DepartmentchildएजुकेशनEducation
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार