लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरातफरी

By अंजली चौहान | Updated: June 9, 2023 10:22 IST

ओडिशा में गुरुवार को एक ट्रेन के एसी कोच में अचानक आग लग गई। गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के नुआपाड़ा जिले में ट्रेन में आग लगने से हादसा हो गया दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी डिब्बे में आग लगी है हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है

भुवनेश्वर: ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी डिब्बे में आग लगने से अफरातफरी मच गई। अचानक कोच में आग लगने के कारण यात्रियों में दहशत का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना देर रात गुरुवार की है।

गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने घटना पुष्टि करते हुए कहा कि गुरुवार शाम खरियार रोड स्टेशन पर आग का पता चला जब उसमें से धुआं निकल रहा था।

घटना ट्रेन के बी3 कोच में हुई। मौका रहते है सभी यात्रियों को ट्रेन से उतार लिया गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। 

रेलवे की ओर से कहा कि घर्षण और ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। आग ब्रेक पैड तक ही सीमित थी। कोई नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, एक घंटे से भी कम समय में समस्या को ठीक कर लिया गया और ट्रेन रात 11 बजे स्टेशन से रवाना हुई। 

इस बीच घटना के कारण यात्रियों में अफरातफरी मच गई और अधिकांश यात्री ट्रेन से उतर गए। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था।

देश अभी तक इस हादसे को भुला नहीं पाया है और हादसे में घायल लोगों का इलाज अभी तक चल रहा है।ऐसे में एक बार ओडिशा में ही एक ओर ट्रेन में हादसा होने के कारण लोगों में डर का माहौल है।

बता दें कि 2 जून को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 288 लोगों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए।

तीन ट्रेनों के भीषण हादसे के बाद इसकी सीबीआई जांच सरकार द्वारा कराई जा रही है। मामले में कई मृतकों के शव अभी भी पहचान के लिए बाकी है क्योंकि घटना इतनी भयानक थी कि परिजन अपने घरवालों के शवों को पहचान तक नहीं पा रहे हैं। 

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह