लाइव न्यूज़ :

ओडिशा विधानसभा का सत्र 25 जून से होगा शुरू, 28 जून को पेश होगा बजट

By भाषा | Updated: June 10, 2019 16:49 IST

राज्य के नये वित्त मंत्री निरंजन पुजारी 28 जून को राज्य का बजट पेश करेंगे। साल 2019-20 के लिये विनियोग विधेयक 31 जुलाई को विधानसभा में पेश किया जायेगा।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा के उपाध्यक्ष के पद का चुनाव 27 जून को होगा।राज्य के नये वित्त मंत्री निरंजन पुजारी 28 जून को राज्य का बजट पेश करेंगे।

सोलहवीं ओडिशा विधानसभा का सत्र 25 जून से शुरू होगा और राज्य सरकार वित्त वर्ष 2019-20 के लिये अपना वार्षिक बजट 28 जून को पेश करेगी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सत्र दो चरणों में 30 कामकाजी दिनों तक चलेगा।

राज्य के नये वित्त मंत्री निरंजन पुजारी 28 जून को राज्य का बजट पेश करेंगे। साल 2019-20 के लिये विनियोग विधेयक 31 जुलाई को विधानसभा में पेश किया जायेगा। विज्ञप्ति में कहा गया कि सदन में सत्र की शुरुआत राज्यपाल गणेश लाल के संबोधन से होगी।

विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद का चुनाव 27 जून को होगा। विधानसभा का पहला सत्र 25 जून से दो जुलाई तक चलेगा और दूसरा चरण 12 जुलाई से आठ अगस्त तक चलेगा। भाजपा 16वीं विधानसभा में पहली बार सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका निभायेगी। 

टॅग्स :ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारतVice Presidential Elections News: बीजद के 7 एमपी, नवीन पटनायक ने किया 'खेला'?, उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल