लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 10 यात्रियों की मौत, 8 घायल; सीएम पटनायक ने की मुआवजे की घोषणा

By अंजली चौहान | Updated: June 26, 2023 09:21 IST

एक अधिकारी ने कहा कि रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि को ओडिशा के गंजम जिले में दिगपहांडी पुलिस सीमा के तहत दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हैहादसे में 10 यात्रियों की मौत सीएम पटनायक ने 3 लाख मुआवजे का ऐलान किया

गंजम: ओडिशा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां यात्रियों से भरी बस की टक्कर के बाद भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, रविवार-सोमवार देर रात ओडिशा के गंजम जिले में दिगपहांडी में दो बसों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस टक्कर में 10 यात्रियों की मौत हो गई वहीं, 8 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए बेरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां घायलों को इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हालांकि, मरनों वाली की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। इस बीच, राज्य में इतने बड़े हादसे के कारण पूरे महकमें में हड़कंप मच गया। हादसे का खुद सीएम पटनायक ने संज्ञान लिया है।

घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश 

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से गंजम की जिला मजिस्ट्रेट दिब्या ज्योति परिदा ने कहा कि बस की टक्कर के बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हम घायलों को हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं।

सभी 10 लोगों के शवों को प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायलों को अस्पताल में पूरा इलाज दिया जा रहा है। ज्योति परिदा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आगे इसमें और जानकारी आने की संभावना है।

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

राज्य में बस हादसे में एक साथ इतने लोगों की मौत से मातम पसर गया। सीएम कार्यालय के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बस दुर्घटना में दस लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। सीएम की ओर से मृतक व्यक्तियों के परिजनों को 3 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। 

टॅग्स :ओड़िसासड़क दुर्घटनानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम