लाइव न्यूज़ :

Nupur Sharma Row: बीजेपी ने तत्काल कार्रवाई की, कुछ लोग जानबूझकर झगड़ा करना चाहते हैं, नूपुर शर्मा के मुद्दे पर बोले सीएम नीतीश

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2022 17:11 IST

Nupur Sharma Row: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे मंत्री नितिन नवीन के साथ झारखंड की राजधानी में दुर्व्यवहार हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के अधिकारी घटना के बाद से डीजीपी के संपर्क में हैं.10-15 जगहों पर प्रदर्शन की जानकारी मिली.नीतीश कुमार ने कहा की बिहार में कोई भी विवाद का माहौल नहीं है.

Nupur Sharma Row: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर कई राज्यों में भड़की हिंसा पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस मुद्दे को बेवजह का बखेड़ा करार दिया है.

मुख्यमंत्री ने विरोध जतानेवालों की हरकत पर आश्चर्य जाहिर करते हुए कहा कि जब कानून अपना कर रही थी, तो उसके बाद बवाल बढ़ाने की जरूरत नहीं थी. जनता दरबार के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विवादित बयान दिया, जिसके बाद तत्काल पार्टी ने कार्रवाई की.

यहां तक कि उनके खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया गया तो मुझे नहीं लगता कि इसके बाद इस मुद्दे को और बढ़ाने की जरुरत थी. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कुछ लोगों की आदत होती है कि जानबूझकर झगडा करना चाहते हैं. मुझे यह बात सही नहीं लगती है. यह सही नहीं है. यहां कितना भी कर लीजिए, कुछ लोग सुधरेंगे नहीं. ऐसा ठीक नहीं है.

नीतीश ने कहा कि हमारे मंत्री नितिन नवीन के साथ झारखंड की राजधानी में दुर्व्यवहार हुआ. बिहार के अधिकारी घटना के बाद से डीजीपी के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि मंत्री के साथ गलत हुआ है तो यह झारखंड सरकार का दायित्व बनता है वह मामले को देखे. मुख्यमंत्री ने बताया कि उस दिन में अधिकारियों के साथ दूसरे मुद्दे पर बैठक कर रहा था.

इस दौरान 10-15 जगहों पर प्रदर्शन की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल अधिकारियों को इसके बारे में कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बिहार में लोग मिल जुलकर रहते हैं. यहां इस तरह की घटना का संभावना बेहद कम है. नीतीश कुमार ने कहा की बिहार में कोई भी विवाद का माहौल नहीं है. हमारे यहां घटना होती है तो हम सक्रिय होते हैं. 

राष्ट्रपति चुनाव में उनकी उम्मीदवारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कौन क्या बोलता है, इससे मेरा कुछ लेना देना नहीं है. आज से नहीं कई महीने पहले से यह सब चल रहा है. इसमें हमारी कोई दिलचस्पी नहीं है. हम पहले ही कह चुके हैं. इस पर सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है.

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस संबंध में आप हमसे कोई सवाल ना किया करें. एक सवाल पर उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर अभी आपस में कोई बात नहीं हुई है. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर बैठक बुलाने से जुडे सवाल पर नीतीश ने कहा कि जिसका जो काम वह करे.

जो बातें हो रही हैं, वह जल्द सामने आएगी. उन्होंने कहा कि पिछले दो राष्ट्रपति चुनाव में जदयू का स्टैंड अलग रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले दोनों चुनावों में हम जहां थे, उससे अलग जाकर वोट किया. इस बार अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि कौन उम्मीदवार होगा. उन्होंने कहा कि अभी एनडीए के घटक दलों में इस पर कोई बातचीत नहीं हुई है. इसलिए पहले बात होने दें उसके बाद निर्णय लेंगे.

टॅग्स :नीतीश कुमारनूपुर शर्माBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो