लाइव न्यूज़ :

Nupur Sharma Row: नूपुर शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, ठाणे पुलिस ने भेजा समन, 13 जून को पेश होने के लिए कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2022 21:20 IST

इससे एक दिन नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने टिप्पणी के संबंध में समन भेजा है। भेजे गए समन में शर्मा को 25 जून को अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हो को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देथाणे की भिवंडी पुलिस द्वारा भेजा नूपूर शर्मा को समननूपुर शर्मा के वकील ने पुलिस के समक्ष पेश होने को मांगा समय इससे एक दिन पहले नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने भेजा है समन

ठाणे: बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढती दिख रही हैं। अपने कथित रूप से विवादित टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र की पुलिस ने उन्हें समन भेजकर 13 जून को पेश होने को कहा है। ठाणे जिले में भिवंडी शहर की पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा को समन भेजा है और उन्हें 13 जून को मामले में जांच के लिए पेश होने के लिए कहा है। हालांकि भिवंडी पुलिस द्वारा भेजे गए समन का जवाब देते हुए नूपुर शर्मा के वकील ने पुलिस को मेल भेजकर पूछताछ में पेश होने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है।

इससे एक दिन पूर्व नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस ने टिप्पणी के संबंध में समन भेजा है। भेजे गए समन में शर्मा को 25 जून को अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश हो को कहा गया है। एक पुलिस सूत्र ने कहा, "मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी किया है। उसे पाइधोनी पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है। यहां रजा अकादमी की शिकायत पर पाइधोनी पुलिस स्टेशन ने शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

गौरतलब है कि एक न्यूज चैनल की बहस के दौरान, नुपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उनकी ये टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आरोप है कि उन्होंने अपनी इस टिप्पणी से पैगंबर मोहम्मद की बेअदबी की है। उनकी इस टिप्पणी से देश और दुनिया में मुस्लिम समुदाय के अंदर एक आक्रोश है। इसको लेकर पूर्व भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी दी गई हैं। बीजेपी ने उनके इस बयान को लेकर उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है। 

टॅग्स :नूपुर शर्मामुंबई पुलिसमहाराष्ट्रपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह