लाइव न्यूज़ :

RRB NTPC Exam Result: भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा, एनटीपीसी परीक्षा परिणाम 'एक छात्र-एक परिणाम' के आधार पर होंगे घोषित

By रुस्तम राणा | Updated: January 28, 2022 14:18 IST

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा परिणाम को लेकर विरोध कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहतभरी खबर आई है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुझे आश्वासन दिया है कि ग्रुप-डी में दो के बजाय एक परीक्षा होगी और एनटीपीसी परीक्षा के 3.5 लाख अतिरिक्त परिणाम एक छात्र-एक परिणाम के आधार पर घोषित किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देNTPC परीक्षा परिणाम एक छात्र-एक परिणाम के आधार पर होंगे घोषितछात्रों पर किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई न की जाए: सुशील कुमार मोदी

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुझे आश्वासन दिया है कि ग्रुप-डी में दो के बजाय एक परीक्षा होगी और एनटीपीसी परीक्षा के 3.5 लाख अतिरिक्त परिणाम एक छात्र-एक परिणाम के आधार पर घोषित किए जाएंगे। इसलिए विरोध करने की जरूरत नहीं।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम द्वारा दी गई यह जानकारी छात्रों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया कि एनटीपीसी के मामले में 'वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट' के सिद्धांत पर फैसला किया जाना चाहिए। समय रहते रेलवे बोर्ड छात्रों के भ्रम दूर किया होता, तो बिहार में ऐसी अप्रिय स्थिति नहीं पैदा होती। उन्होंने राज्य पुलिस प्रशासन से भी यह अपील की है  कि वे आंदोलन कर रहे छात्रों पर किसी तरह की दंडात्मक कार्रवाई न करें।

बता दें कि आरआरबी-एनटीपीसी परीक्षा परिणाम को लेकर छात्र संगठनों ने शुक्रवार को बिहार बंद का आवाह्न किया है। इस बंद का समर्थन राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद, कांग्रेस और लेफ्ट दलों ने भी किया है। यहां तक कि सरकार में शामिल दलों ने भी छात्रों के बंद को समर्थन किया है।

वहीं छात्र संगठन भी सुबह से ही सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे। पटना के भिखना पहाड़ी इलाके में छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर आगजनी जिससे काफी देर तक इस इलाके में आवागमन प्रभावित रहा। छात्रों का आरोप है कि तय मानकों से कम उम्‍मीदवार सीबीटी 2 के लिए क्‍वालिफाई किए गए हैं, जिसके चलते कट-ऑफ हाई है।  

टॅग्स :NTPCSushil Kumar ModiRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारतचिलचिलाती गर्मी में लोको पायलटों का ‘मुंडी गरम’ प्रदर्शन

भारतAI अलर्ट से टलेगी नागपुर स्टेशन पर भगदड़, राइट्स का क्राउड मैनेजमेंट ब्लूप्रिंट मई अंत तक तैयार

भारतDadadham Intercity: फिर चलना तो दूर, ट्रेन नंबर ही छीन गया, दादाधाम इंटरसिटी के साथ भद्दा मजाक

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला