लाइव न्यूज़ :

आजकल, सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ गया और बिना रिश्वत के कोई फाइल आगे नहीं बढ़ाई जाती, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अधिकारी को नहीं दी जमानत

By भाषा | Updated: August 20, 2022 16:36 IST

न्यायमूर्ति के. नटराजन ने बीडीए में सहायक अभियंता बी. टी. राजू को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा, ''आजकल, सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और बिना रिश्वत के कोई फाइल आगे नहीं बढ़ाई जाती है। मेरा मानना है कि याचिकाकर्ता इस समय जमानत के हकदार नहीं हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देसुव्वालाल जैन और सुरेश चंद जैन की ज़मीन का इस्तेमाल सड़क बनाने के लिए किया था।राजू ने मंजूनाथ से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी।60 लाख रुपये पर सहमति बनी थी।

बेंगलुरुः कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) के एक अधिकारी को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया कि सरकारी कार्यालयों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है।

न्यायमूर्ति के. नटराजन ने बीडीए में सहायक अभियंता बी. टी. राजू को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा, ''आजकल, सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार बढ़ गया है और बिना रिश्वत के कोई फाइल आगे नहीं बढ़ाई जाती है। मेरा मानना है कि याचिकाकर्ता इस समय जमानत के हकदार नहीं हैं।''

बीडीए ने कथित तौर पर बगैर उपयुक्त अधिग्रहण कार्यवाही के सुव्वालाल जैन और सुरेश चंद जैन की ज़मीन का इस्तेमाल सड़क बनाने के लिए किया था। उनके जीपीए (जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी) धारक मंजूनाथ द्वारा भूमि के बदले वैकल्पिक स्थान के लिए अर्जी दायर की गई थी। राजू ने मंजूनाथ से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

हालांकि, 60 लाख रुपये पर सहमति बनी थी। वहीं, सात जून, 2022 को राजू को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने एक कॉल रिकॉर्डिंग हासिल की थी जिसमें राजू ने रिश्वत की मांग की थी। उच्च न्यायालय ने राजू की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा, ''टेलीफोन पर बातचीत और एसीबी द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने से यह साबित होता है कि याचिकाकर्ता ने रिश्वत ली थी।'' 

टॅग्स :कर्नाटकहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप