लाइव न्यूज़ :

मैसूर जू में अब कर सकेंगे जर्मनी के फ्रैंकफर्ट जू के गोरिल्ला का दीदार

By अनुभा जैन | Updated: January 26, 2024 16:41 IST

मैसूर चिड़ियाघर के कार्यकारी निदेशक डी. महेश कुमार ने कहा कि अभी तक भारत में केवल मैसूर चिड़ियाघर में ही गोरिल्ला है

Open in App
ठळक मुद्देजर्मनी के फ्रैंकफर्ट चिड़ियाघर से लाया गया गोरिल्ला भारत में केवल मैसूर चिड़ियाघर में ही गोरिल्ला हैगोरिल्ला फैमिली हाउसिंग सुविधा इन गोरिल्लाओं को देखने का मौका प्रदान करेगा

बेंगलुरु: ’क्वेम्बो’ नाम के एक नर पश्चिमी तराई गोरिल्ला को हाल ही में जर्मनी के फ्रैंकफर्ट चिड़ियाघर से लाया गया है और मैसूर के चामराजेंद्र प्राणी उद्यान में छोड़ा गया है। ’क्वेम्बो’ गोरिल्ला, जिसे जर्मनी के फ्रैंकफर्ट चिड़ियाघर से लाया गया है, उसके आगमन के बाद पहली बार प्रदर्शन पर रखा गया है।

मैसूर चिड़ियाघर के कार्यकारी निदेशक डी. महेश कुमार ने कहा कि अभी तक भारत में केवल मैसूर चिड़ियाघर में ही गोरिल्ला हैं। गोरिल्लाओं के संरक्षण, उन्हें आवास देने और गोरिल्ला संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए 37000 वर्ग फुट का एनक्लोशर ’गोरिल्ला परिवार आवास सुविधा’ का निर्माण 5 करोड रुपये की इन्फोसिस फाउंडेशन, बेंगलुरु के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर फंड के तहत वित्तीय सहायता से किया गया है।

मैसूर चिड़ियाघर के प्रबंधन और कर्नाटक के चिड़ियाघर प्राधिकरण ने बाड़े के निर्माण में चिड़ियाघर को समर्थन देने के लिए इंफोसिस फाउंडेशन की सुधा मूर्ति के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जो लोग इन विशाल वानरों को देखने के लिए विकसित देशों में जाने का जोखिम नहीं उठा सकते, उनके लिए यह ’गोरिल्ला फैमिली हाउसिंग सुविधा’ इन गोरिल्लाओं को देखने का मौका प्रदान करेगा।

इस सुविधा का उद्घाटन इंफोसिस फाउंडेशन की निदेशक श्रुति खुराना ने किया। इससे पहले भी 14 साल के थाबो और 8 साल के डेम्बा को अगस्त 2021 में जर्मनी से मैसूर चिड़ियाघर लाया गया था। चिड़ियाघर के संग्रह में अब तीन गोरिल्ला हैं।

टॅग्स :बेंगलुरुचिड़ियाघरZoology Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

क्राइम अलर्टआठ वर्षों से पति से अलग रह रही 43 वर्षीय महिला, 2021 में चंद्रगौड़ा से मुलाकात, टीवी धारावाहिकों में मेकअप काम देने के बहाने आने लगा घर, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो