लाइव न्यूज़ :

अब दिल्ली सरकार भरेगी अपने स्कूलों के 10वीं, 12वीं के छात्रों की सीबीएसई परीक्षा फीस, 57 करोड़ रुपये खर्च होंगे

By भाषा | Updated: September 18, 2019 20:52 IST

मंत्रिमंडल के फैसले से करीब 57 करोड़ रुपये खर्च होंगे और तकरीबन तीन लाख 14 हजार छात्रों को लाभ मिलेगा।’’ सरकार ने घोषणा की थी कि पिछले महीने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा फीस में बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद वह फीस भरेगी।

Open in App
ठळक मुद्देसामान्य श्रेणी के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए फीस 750 रुपये से बढ़ाकर दोगुनी 1,500 रुपये कर दी गई।अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) छात्र पहले 375 रुपये देते थे लेकिन अब उन्हें पांच विषयों के लिए 1,200 रुपये देने होंगे।

दिल्ली मंत्रिमंडल ने बुधवार को सरकार को अपने स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिए सीबीएसई का परीक्षा शुल्क भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस कदम पर 57 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सरकार और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों के अलावा पत्राचार विद्यालय में पढ़ रहे करीब 3.14 लाख छात्रों को इस कदम से फायदा मिलेगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी कि दिल्ली सरकार अपने नियंत्रण वाले स्कूलों और पत्राचार विद्यालयों समेत सरकारी तथा सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों का सीबीएसई परीक्षा शुल्क भरेगी।’’

उन्होंने बताया, ‘‘मंत्रिमंडल के फैसले से करीब 57 करोड़ रुपये खर्च होंगे और तकरीबन तीन लाख 14 हजार छात्रों को लाभ मिलेगा।’’ सरकार ने घोषणा की थी कि पिछले महीने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा फीस में बढ़ोत्तरी किए जाने के बाद वह फीस भरेगी।

पांच विषयों के लिए सामान्य श्रेणी के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए फीस 750 रुपये से बढ़ाकर दोगुनी 1,500 रुपये कर दी गई। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) छात्र पहले 375 रुपये देते थे लेकिन अब उन्हें पांच विषयों के लिए 1,200 रुपये देने होंगे।

राष्ट्रीय राजधानी के लिए विशेष बंदोबस्त के तहत छात्र केवल 50 रुपये दे रहे थे जबकि बाकी राशि सब्सिडी के तौर पर दिल्ली सरकार भर रही थी। एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘‘फीस सीधे सीबीएसई को दी जाएगी और छात्रों को कोई बोझ लेने या प्रतिपूर्ति के लिए इंतजार नहीं करना होगा।’’ 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवालदिल्ली सरकारमोदी सरकारसीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी