लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से अबतक 3000 की मौत, मामले 83000 के करीब पहुंचे

By भाषा | Updated: June 7, 2020 04:02 IST

महाराष्ट्र में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 45.06 प्रतिशत है तथा मृत्युदर 3.57 फीसद है। विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 2,234 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक इस बीमारी से 37,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 2,969 पहुंच गईमहाराष्ट्र में 2,739 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 82,968 हो गई है ।

मुंबई: महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 से मुम्बई में 58 लोगों समेत 120 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या 2,969 पहुंच गई जबकि 2,739 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 82,968 हो गई है ।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान के अनुसार महाराष्ट्र में कोविड-19 के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 45.06 प्रतिशत है तथा मृत्युदर 3.57 फीसद है। विभाग ने एक बयान में बताया कि दिन में 2,234 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक इस बीमारी से 37,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इसमें कहा गया है कि राज्य में अभी 42,609 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक कुल 5,37,124 नमूनों की जांच की गई है। राज्य में कोविड-19 के कुल 82,968 मामलों में मुम्बई से 47,354 मामले हैं और शहर में 1,577 मरीजों की जान जा चुकी है। 

भारत शनिवार को स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार भारत में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर दो लाख 45 हजार 670 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे से भी कम समय में भारत इस महामारी के मामलों की संख्या की दृष्टि से इटली और स्पेन से भी आगे निकल गया। अब अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन ही इस मामले में उससे आगे हैं। इस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के अनुसार स्पेन में अब तक इस महामारी के 2 लाख 41 हजार 310 मामले सामने आ चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 9887 नये मरीज सामने आये और 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है। देश में अब इस संक्रमण के मामले दो लाख 36 हजार 657 हो गये जबकि मृतकों की संख्या 6642 हो गयी। देश में लगातार तीसरे दिन नौ हजार से अधिक नये मामले सामने आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो