लाइव न्यूज़ :

'अब लालटेन युग खत्‍म, हमारी सरकार में बढ़ी बिजली खपत', वैशाली विधानसभा सीट की चुनावी रैली में RJD पर हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2020 17:06 IST

नीतीश कुमार ने लालू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले की सरकार में हर घर में बिजली नहीं होती थी अब बिजली मिल रही है। लालटेन युग में सात सौ मेगावाट और अभी छह हजार मेगावाट की खपत है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार अपनी वैशाली विधानसभा की चुनावी रैली में पहले की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि आप सभी का सहयोग चाहिए बिहार को आगे ले जाने के लिए

वैशाली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी वैशाली विधानसभा की चुनावी रैली में पहले की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि आप सभी का सहयोग चाहिए बिहार को आगे ले जाने के लिए। हम न्याय के साथ विकास कर रहे हैं। किनारे पर रहने वाले अति पिछड़ा, पिछड़ा, अल्प संख्यक, महिला को सम्मान देने के लिए प्रयासरत हैं। 

उन्होंने लालू सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पहले की सरकार में हर घर में बिजली नहीं होती थी अब बिजली मिल रही है। लालटेन युग में सात सौ मेगावाट और अभी छह हजार मेगावाट की खपत है। इसलिए लालटेन युग खत्‍म हो गया है। सीएम नीतीश ने कहा कि जब हम सत्‍ता में आए थे तब से पहले शहरों में भी बिजली नहीं रहती थी मगर हमने इस दिशा में सकारात्‍मक काम किया। इसके बाद हर घर में बिजली आई।

राजद के घोषणा पत्र में 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को पार्टी के घोषणा पत्र में10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा दोहराते हुए एक ऐसे बेहतर बिहार का निर्माण करने का आह्वान किया जहां लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिये राज्य से पलायन करने की जरूरत न पड़े। राजद के घोषणा पत्र को 'प्रण हमारा, संकल्प बदलाव का' नाम दिया गया है। पार्टी ने 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा दोहराया है और कृषि रिण माफ करने की बात की है। घोषणापत्र में कृषि, उद्योग और शिक्षा को प्रमुखता दी गई है ।

यादव ने महागठबंधन को जनादेश देने की अपील करते हुए कहा, ‘‘आइये हम मिलकर अपनी पीढ़ी और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिये एक ऐसे बेहतर बिहार का निर्माण करें जहां शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिये पलायन करने की जरूरत न पड़े।’’ उन्होंने संवाददााओं से कहा, ‘‘ हम 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे ।’’

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट