लाइव न्यूज़ :

नोएडा के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं करने वाली तीन एजेंसियों को नोटिस जारी

By भाषा | Updated: April 28, 2021 09:26 IST

Open in App

नोएडा, 28 अप्रैल गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने महामारी के समय नोएडा के अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं करने वाली तीन एजेंसियों को नोटिस भेजा है। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि महामारी के इस दौर में अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली एजेंसियां उन्हें ऑक्सीजन नहीं दे रही हैं।

उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति को सामान्य बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।

जिले के एकमात्र ऑक्सीजन संयंत्र से विभिन्न अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। वहीं, कुछ एजेंसियां अन्य जिलों व राज्यों से भी ऑक्सीजन लाकर अस्पतालों को आपूर्ति करती है।

चौहान ने बताया कि मित्तल, पूजा और संजीवनी एजेंसी के खिलाफ शिकायत मिली है। इनका कई अस्पतालों के साथ ऑक्सीजन आपूर्ति करने का करार है।

उन्होंने बताया कि तीनों एजेंसियां जिले के साथ गाजियाबाद के भी कुछ अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करती हैं। तीनों एजेंसियों को नोटिस भेज कर तत्काल आपूर्ति को सामान्य करने का आदेश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर