लाइव न्यूज़ :

रामलीला मैदान में कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली, राहुल बोले- देश में कुछ भी नहीं बदला

By भारती द्विवेदी | Updated: April 29, 2018 12:37 IST

सोनिया गांधी ने कहा कि जिसने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की है, उसे मोदी सरकार के गुस्सा का सामना करना पड़ा है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने 'जन आक्रोश' रैली का आयोजन किया है। इस रैली में शामिल होने के लिए देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे हैं। मंच पर कांग्रेस के सारे दिग्गज नेता मौजूद हैं। 'जन आक्रोश' रैली में कार्यकर्ताओं को सबसे पहले संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- 'मोदी जी ने कहा था कि ना खाऊंगा ना, ना खाने दूंगा। लेकिन भ्रष्टाचार बढ़ा है। जिसने भी इसके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की है, उसे मोदी सरकार के गुस्सा का सामना करना पड़ा है।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की नाकामियों पर बात की। राहुल ने कहा ने राफेल, किसान, भ्रष्टाचार से लेकर तमाम मुद्दों पर भाजपा पर करार हमला बोला है। राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा-

- पीएम मोदी ने लोगों से रोजगार छीन लिया है। किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं हुआ है।

- भाजपा सरकार में महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। दलितों पर बहुत अत्याचार हो रहा है।

- पीएम मोदी की भाषण में सच्चाई नहीं होती है। उन्होंने कांग्रेस के बारे में देश भर में झूठ फैलाया।

- चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बिना एजेंडा मीटिंग कर रहे हैं। डोकलाम पर कुछ भी नहीं कहते हैं।

- कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं का आदर होता है। भाजपा में सिर्फ मोदी-शाह का आधर होता है।

- आरएसएस के खिलाफ एक जुट होकर लड़ना होगा। कांग्रेस देश को एक साथ लेकर आगे बढ़ी है। 

- देश के युवा और बुजुर्ग कांग्रेस के साथ है, बस हमें थोड़ा बदलने की जरूरत है। हमें वो करके दिखाएंगे।

- कांग्रेस में सबको अपनी बात रखने की आजादी है। सलमान खुर्शीद ने हाल में जो भी कहा वो उनकी निजी राय है।

- हम हिन्दुस्तान में लीडरशिप देना चाहते हैं, हम युवाओं को आगे लाना चाहते हैं और यही सोच हिन्दुस्तान को आगे लेकर जा सकती है। 

- मोदी सरकार से कोई भी खुश नहीं है। 60 महीनों में देश में कुछ भी नहीं बदला है।

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गाँधीसोनिया गाँधीनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज