लाइव न्यूज़ :

Jharkhand की इन 10 सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के बीच नाक की लड़ाई, 6 पर बीजेपी आगे, 4 पर कांग्रेस गठबंधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 11:15 IST

सभी की नजरें झारखंड की वीवीआईपी सीटों पर है। इनमें सीएम रघुवर दास, विपक्ष के सीएम पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सिल्ली से सुदेश महतो सहित कई प्रत्य़ाशी पर सभी की निगाह हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है।राज्य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरण में मतदान हुए थे। विभिन्न एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। 

सभी की नजरें झारखंड की वीवीआईपी सीटों पर है। इनमें सीएम रघुवर दास, विपक्ष के सीएम पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, सिल्ली से सुदेश महतो सहित कई प्रत्य़ाशी पर सभी की नजर हैं। 

विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 22 विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। विपक्षी झामुमो 19 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस नौ विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर और बसपा तथा आजसू पार्टी दो दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही हैं। राज्य में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे।

देखिए टॉप 10 सीट

1ः जमशेदपुर पूर्वः सीएम रघुवर दास के सामने कांग्रेस के गोविंद वल्लभ और भाजपा के बागी सरयू राय हैं।

2ः बरहेट विधानसभा सीटः झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के सामने भाजपा के सिमोन माल्टो चुनौती दे रहे हैं

3ः दुमका सीटः झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा के लुईस मरांडी हैं।

4ः झरिया सीटः कांग्रेस और भाजपा में टक्कर। यहां पर देवरानी और जेठानी में टक्कर है। 

5ः धनवार सीटः प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के सामने भाजपा के लक्ष्मण प्रसाद सिंह और और माले के राजकुमार यादव है। 

6ः सिल्ली सीटः एजेएसयू के अध्यक्ष सुदेश महतो चुनाव लड़ रहे हैं। जेएमएम की सीमा महतो की चुनौती से जूझना पड़ रहा है।

7ः चक्रधरपुर सीटः झारखंड भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर झामुमो ने सुखराम उरांव को उतारा है।

8ः रांची सीटः भाजपा के सीपी सिंह एक बार फिर मैदान में हैं। जेएमएम की महुआ मांझी से कड़ी चुनौती मिल रही है।

9ः डालटेनगंज सीटः भाजपा के आलोक चौरसिया के सामने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी मैदान में है।

10ः तमाड़ सीटः निवर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री रमेश मुंडा के पुत्र विकास मुंडा को इस बार नक्सली कुंदन पाहन और गोपाल कृष्ण उर्फ राजा पीटर से चुनौती मिल रही है।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल