लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में तूफान आने की घटना में एक महिला की मौत, करीब 6,000 लोग बेघर हुए

By भाषा | Updated: April 4, 2019 19:14 IST

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Open in App

अगरतला, चार अप्रैल (भाषा) त्रिपुरा में लगातार दो दिन कालबैसाखी आने के कारण एक महिला की मौत हो गई और करीब 6000 लोग बेघर हो गये। साथ ही झोपड़ियों और फसलों को नुकसान पहुंचा और पेड़ एवं बिजली के खंभे उखड़ गये।

एक सरकारी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। काल बैसाखी तेज़ गति से चलने वाले तूफ़ानों को कहा जाता है।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के परियोजना अधिकारी सरत के दास ने बताया कि काम से अपने घर लौट रही एक आदिवासी महिला पर बुधवार रात में आकाशीय बिजली गिर गई जिसके कारण उसकी तत्काल मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि राज्य के आठ जिलों में से पश्चिम त्रिपुरा में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। दास ने बताया कि एनडीआरएफ और अर्द्धसैनिक बलों को राहत अभियान के लिये तैयार रखा गया है।

साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और अधिक बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया, ‘‘तूफान और उसके बाद हुई बारिश में कुल 5,894 लोग बेघर हो गये। उन्हें खोवई और पश्चिमी त्रिपुरा जिलों में बनाये गये 48 राहत शिविरों में रखा गया है।’’ 

टॅग्स :त्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह