लाइव न्यूज़ :

महादेई नदी विवाद: कर्नाटक में किसानों ने किया बंद का ऐलान, स्कूल और पेट्रोलपंप तक हुए बंद 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 27, 2017 11:29 IST

ये पूरा विवाद महादेई नदी के पानी पर कर्नाटक और गोवा के बीच है।

Open in App

उत्तरी कर्नाटक में महादेई नदी के पानी विवाद पर किसानों और कई संगठनों ने बुधवार को विरोध का ऐलान किया है। यह प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के महादेई नदी ट्राइब्यूनल के फैसले के विरोध में है। बुधवार की सुबह से किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बंद के दौरान राज्य में दुकानें, बिजनेस, प्राइवेट स्कूल पेट्रोल पंप बंद है। यहां तक कि कर्नाटक से गोवा तक की बस सेवा भी अवरुद्ध की जा रही है। वहीं खबरें ऐसी भी आ रही है कि कुछ प्रदशर्नकारियों को हिरासत में भी लिया गया है।

ये है किसानों की मांग

किसानों की मांग है कि कालसा बांदरी प्रोजेक्ट्स को कार्यान्वयन जल्द से जल्द किया जाए। सरकार के इस फैसले के बाद महादेई नदी का पानी कर्नाटक के पांच जिले हुबली, दलगाम, बागलकोट, धारवाड़ और गदक को नहीं मिल पाएगा। 

 

कर्नाटक और गोवा के बीच पानी को लेकर विवाद

पूरा विवाद महादेई नदी के पानी पर कर्नाटक और गोवा के बीच है। 2010 में  महादेई नदी पर ट्राइब्यूनल बनने के बाद कर्नाटक ने पानी की मांग को ठुकरा दिया था। इस पानी का इस्तेमाल करने वाले ज्यादतर लोग उतरी कर्नाटक के हैं। इसी के खिलाफ कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए इसको सही ठहराया है। 

 

बता दें कि गोवा में महादेई नदी का पानी कर्नाटक को देने के मुद्दे पर सियासी खींचतान भी शुरू हो गई है। शिवसेना ने मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा इस पर सहमति जताने का विरोध भी किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को ऐसा करने से रोकने की अपील की है। 

टॅग्स :कर्नाटकइंडियाकिसान विरोध प्रदर्शन
Open in App

संबंधित खबरें

राजनीतिअब कर्नाटक में बिछी राजनीतिक बिसात, ये फैक्टर तय करेंगे शह और मात?

भारतपीएम के वायदे के एक साल बाद वित्त मंत्री को आई किसानों की याद

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज