लाइव न्यूज़ :

उत्तरी दिल्ली नगर निगमः महापौर जय प्रकाश ने नेता प्रतिपक्ष समेत आप के अन्य पार्षदों को तीन महीने के लिए निलंबित किया

By भाषा | Updated: September 30, 2020 17:15 IST

आप पार्षद उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के कर्मचारियों के बकाया वेतन के मुद्दे पर चर्चा करना चाह रहे थे, लेकिन जल्द ही सबकुछ हंगामे में तब्दील हो गया। एनडीएमसी में आप के 30 पार्षद हैं। इसपर 2012 से भाजपा का शासन है।

Open in App
ठळक मुद्दे''दुर्व्यवहार करने और हंगामा मचाने'' के लिये आम आदमी पार्टी के सभी उपस्थित पार्षदों को तीन महीने के लिये ''निलंबित'' कर दिया है। हमने लोकतांत्रिक तरीके से सवाल पूछे लेकिन उनका जवाब देने के बजाय उन्होंने पार्षदों को निलंबित कर दिया।यह दर्शाता है कि भाजपा डरी हुई है और वे लोगों की परेशानियों को हल करने से भाग रहे हैं।

नई दिल्लीः उत्तरी दिल्ली के महापौर जय प्रकाश ने कहा है कि उन्होंने एनडीएमसी सदन की कार्यवाही के दौरान कथित तौर पर ''दुर्व्यवहार करने और हंगामा मचाने'' के लिये आम आदमी पार्टी के सभी उपस्थित पार्षदों को तीन महीने के लिये ''निलंबित'' कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आप पार्षद उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के कर्मचारियों के बकाया वेतन के मुद्दे पर चर्चा करना चाह रहे थे, लेकिन जल्द ही सब कुछ हंगामे में तब्दील हो गया। एनडीएमसी में आप के 30 पार्षद हैं। इस पर 2012 से भाजपा का नियंत्रण है।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा, ''हमने लोकतांत्रिक तरीके से सवाल पूछे लेकिन उनका जवाब देने के बजाय उन्होंने पार्षदों को निलंबित कर दिया। यह दर्शाता है कि भाजपा डरी हुई है और वे लोगों की परेशानियों को हल करने से भाग रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''हमारे सभी पार्षदों को निलंबित कर दिया गया है।'' एनडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी कहा कि महापौर ने नेता प्रतिपक्ष विकास गोयल समेत आम आदमी पार्टी के सभी मौजूद पार्षदों को सदन के अगले तीन सत्र के लिए निलंबित करने का आदेश दिया है। एनडीएमसी का सत्र हर महीने एक बार बुलाया जाता है।

 

 

टॅग्स :दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई