लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो की 'येलो लाइन' पर ब्रेक, जाम से बेहाल लोग, कई यात्रियों ने ट्विटर पर गुस्सा दिखाया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 21, 2019 18:38 IST

Open in App
ठळक मुद्देगुड़गांव निवासी जतिन टक्कर ने कहा, "मैं करीब 50 मिनट तक ट्रेन में फंसा रहा। हमें अंततः प्लेटफ़ॉर्म तक पहुंचने के लिए पटरियों पर चलना पड़ा।" शाहबाज न्यूटन नामक ट्वीटर यूजर ने लिखा, "येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित, एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं।"

दिल्लीमेट्रो की 'येलो लाइन' के एक हिस्से पर मंगलवार को तकनीकी खामियों के बाद प्लेटफॉर्मों और ट्रेन कोचों के अंदर फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा किये।

दिल्लीमेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने कहा कि सुल्तानपुर स्टेशन पर ओवरहेड वायर टूट जाने की वजह से मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं, जिससे स्टेशन पर विद्युत सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। इस दौरान रुकी हुई ट्रेनों के कोचों में फंसे कई यात्रियों ने इसे लेकर ट्विटर पर अपना गुस्सा दिखाया।

उन्होंने ट्रेन की पटरी पर चलते लोगों, खचाखच भरे प्लेटफॉर्म और स्वचलित सीढ़ियों पर भीड़ की तस्वीरें तथा वीडियो साझा किये। केन्द्रीय सचिवालय स्थित अपने दफ्तर में नियमित रूप से आने वाले गुड़गांव निवासी जतिन टक्कर ने कहा, "मैं करीब 50 मिनट तक ट्रेन में फंसा रहा। हमें अंततः प्लेटफ़ॉर्म तक पहुंचने के लिए पटरियों पर चलना पड़ा।"

शाहबाज न्यूटन नामक ट्वीटर यूजर ने लिखा, "येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित, एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं।" ईश चन्द्रा ने स्टेशन की ओर जाते यात्रियों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "मेट्रो ट्रेन से कुछ टकरा गया। शायद बिजली के तार और इसके बाद चालक ने आपाकालीन ब्रेक लगाए। हम दस मिनट तक बिना एसी के मेट्रो के अंदर फंसे रहे।"

गौरतलब है कि गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से दिल्ली के समयपुर बादली को जोड़ने वाली 49 किलोमीटर लंबी येलो लाइन पर सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं और दोपहर डेढ़ बजे तक भी सेवाएं फिर से शुरू नहीं की जा सकी थीं। इसके चलते लोगों ने सड़क मार्ग का रुख किया और गुड़गांव से दिल्ली के बीच जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। 

मेट्रो में तकनीकी खामी के चलते दक्षिणी दिल्ली में जाम

दिल्ली मेट्रो की 'येलो लाइन' पर तकनीकी खामी के चलते दक्षिणी दिल्ली में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से दिल्ली के समयपुर बादली को जोड़ने वाली 49 किलोमीटर लंबी येलो लाइन पर सुबह 9 बजकर 32 मिनट पर ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं और दोपहर डेढ़ बजे तक भी सेवाएं फिर से शुरू नहीं की जा सकी हैं।

इसके चलते लोगों ने सड़क मार्ग का रुख किया और गुड़गांव से दिल्ली के बीच जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हौजखास और एमजी रोड के बीच सेवाएं बाधित हुई हैं। सबसे अधिक प्रभाव मेहरौली सर्कल पर पड़ा है।"

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, "मेट्रो लाइन में खामी के चलते कुतुब मीनार, सुल्तानपुर, घिटोरनी, छतरपुर, 100 फुट रोड, सीडीआर चौक, लाडो सराय, अरबिंदो मार्ग, एमजी रोड पर भारी यातायात है।" अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली में दो से तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा।

लोग मेट्रो से बाहर निकले और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिये ऑटो अथवा टैक्सी लेने लगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल यातायात सामान्य है। डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि गुड़गांव से दिल्ली के बीच सुल्तानपुर स्टेशन पर ओवरहेड वायर टूट जाने की वजह से मेट्रो सेवाएं बाधित हुईं, जिससे स्टेशन पर विद्युत सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। 

टॅग्स :मेट्रोदिल्लीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज