लाइव न्यूज़ :

मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस ने दर्ज की शिकायत, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

By अंजली चौहान | Updated: December 23, 2023 11:11 IST

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने कथित तौर पर लोकप्रिय प्रेरक वक्ता विवेक बिंद्रा के खिलाफ उनकी पत्नी यानिका बिंद्रा के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

Open in App

नोएडा: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत उनकी पत्नी यानिका बिंद्रा ने दर्ज कराई है। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया है कि बिंद्रा ने उनके साथ मारपीट की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवेक बिंद्रा ने 6 दिसंबर को यानिका से शादी की थी। लेकिन आठ दिन बाद, 14 दिसंबर को बिंद्रा के खिलाफ नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया, जिसमें उन पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और संस्थापक और एक अच्छे प्रेरक वक्ता बिंद्रा पर 323, 504, 427 और 325 सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

फिलहाल नोएडा पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में अभी तक विवेक बिंद्रा की तरफ से किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

मारपीट का वीडियो वायरल 

इस मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह विवेक बिंद्रा और उनकी पत्नी है जो लड़ाई कर रहे हैं। वीडियो में विवेक अपनी पत्नी को मार रहे हैं और उनके बालों को खींच रहे है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि का दावा नहीं किया जा सकता है। 

जानकारी के अनुसार, बिंद्रा के खिलाफ उनकी पत्नी के भाई वैभव ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप लगाया गया था कि बिंद्रा ने उसकी बहन को एक कमरे में बंद कर दिया, गालियां दीं और गंभीर शारीरिक हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप उसके पूरे शरीर पर चोटें आईं।

एक वीडियो में, जिसे व्यापक रूप से प्रचारित किया जा रहा है सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में यानिका को कथित तौर पर डॉक्टरों को अपनी चोट के निशान दिखाते हुए देखा जा सकता है। वैभव ने कहा, ''कान पर हमले के कारण वह ठीक से सुन भी नहीं पा रही है।'' उन्होंने बताया कि यानिका फिलहाल दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

टॅग्स :Noida Policeयू ट्यूबसोशल मीडियावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण