लाइव न्यूज़ :

नोएडा की हाउसिंग सोसायटी में दर्दनाक घटना, कुत्ते के काटने से 7 महीने के बच्चे की मौत, जख्म ऐसा कि आंत बाहर आ गई

By विनीत कुमार | Updated: October 18, 2022 10:08 IST

दिल्ली से सटे नोएडा में एक दर्दनाक घटना हुई है। कुत्ते के काटने से 7 महीने के एक बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे को कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Open in App

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक सोसायटी में आवारा कुत्ते के काटने से सात महीने के बच्चे की मौत हो गई। घटना सोमवार की है। कुत्ते के हमले के बाद बच्चे को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हमला ऐसा था कि इसमें बच्चे की आंत को कुत्ते ने बाहर खींच लिया था। इसके बाद आननफानन में बच्चे को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही उसका ऑपरेशन भी किया गया जो असफल साबित हुआ।

बच्चे की अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये बच्चा एक मजदूर का था जो किसी निर्माण कार्य के सिलसिले में सोसायटी में था। इससे पहले पूरी रात बच्चे की हालत नाजुक बनी रही और वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ता रहा। ये पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-100 के लोटस बुलेवर्ड (Lotus Boulevard) की है। घटना के बीच सोसायटी के नाराज लोग एकत्र हो गए और नोएडा प्राधिकरण से मामले में कार्रवाई की मांग की।

इंडिया टुडे ने अपनी एक रिपोर्ट में सोसायटी के एक निवासी का हवाला देते हुए बताया है कि सोसायटी के बेसमेंट में कई आवारा कुत्ते रहते हैं। उन्हें सोसायटी के अंदर भी कुछ लोगों द्वारा खिलाया जाता है।इस निवासी ने आगे बताया कि सोसायटी में एक निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण मजदूर अपने 7 महीने के बच्चे के साथ वहां था।

उसने कहा, 'सोसायटी में आवारा कुत्ते द्वारा किसी पर हमले की ये पहली घटना नहीं है। ऐसा हर 3-4 महीने में होता है। हमने इस बारे में नोएडा प्राधिकरण और एएओ को भी शिकायत की है, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।' फिलहाल नोएडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज